लाइव न्यूज़ :

क्या आपके पार्टनर को किसिंग या सेक्स से डर लगता है? यह है कारण

By उस्मान | Updated: April 26, 2018 18:23 IST

अगर किसी व्यक्ति को सेक्स से जुड़ी किसी भी तरह की क्रिया से डर लगता है तो समझ लें कि वो व्यक्ति एरॉटोफोबिया से पीड़ित है।

Open in App

सेक्स से डर लगने वाली स्थिति को एरॉटोफोबिया (Erotophobia) कहा जाता है। इसे आसान तरीके से ऐसे समझा जा सकता है- अगर कोई व्यक्ति सेक्स से जुड़ी किसी भी तरह की क्रिया से डर लगता है, तो समझ लें कि वो व्यक्ति एरॉटोफोबिया से पीड़ित है। इस तरह का डर आपको रोमांटिक रिलेशनशिप, मैरिज और इंटिमेट रिलेशनशिप से बचाता है। एरॉटोफोबिया से जुड़े फोबिया कई तरीके के होते हैं। किसिंग, इंटिमेट और न्यूड होने के मामले में डर को अलग-अलग नाम से जाना जाता है।   

1) समानता का डर

इससे पीड़ित लोगों को हमेशा यह डर रहता है कि उसे सामने वाले लोगों द्वारा पसंद नहीं किया जाएगा। ऐसा डर आपको धीरे-धीरे करीबी लोगों से दूर खींचता है और आप किसी के साथ बोन्डिंग नहीं बना पाते हैं। इससे आपका रिश्ता प्रभावित होता है।  

2) इंटिमेसी का डर

जाहिर है अगर आपको किसी के साथ इंटिमेट होने में डर लगता है, तो इससे आपके रिश्ते पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसा नहीं है कि ऐसे लोग किसी के साथ यौन संबंध से डरते हैं बल्कि वो सेक्स के दौरान भावनात्मक रूप से नहीं जुड़ पाते हैं।  

4) जिमनोफोबिया

यह न्यूडिटी का डर है। इसमें दो तरह के व्यक्ति होते हैं पहले, वो जो अपने आसपास किसी न्यूड व्यक्ति को देखना पसंद नहीं करते हैं और दूसरे, जो बिल्कुल भी न्यूड होना पसंद नहीं करते हैं। दरअसल उन्हें अपनी बॉडी इमेज को लेकर डर लगा रहता है। ऐसा नहीं है कि वो सेक्स एन्जॉय नहीं करते हैं बल्कि वो अपनी बॉडी को लेकर इनसिक्योर रहते हैं। 

5) फिलेमाफोबिया

इससे पीड़ित व्यक्ति को किसिंग से डर लगता है। यह बात आपको अचंभित कर सकती है लेकिन यह वास्तविक डर है। यह डर आमतौर पर शारीरिक चिंताओं से संबंधित होता है जैसे कि ब्रेथ स्मेल या जर्म्स का डर।  

यह भी पढ़ें- नहीं करेंगे सेक्स तो भुगतने पड़ सकते हैं ये 10 गंभीर परिणाम

6) हैफेफोबिया

इससे पीड़ित व्यक्ति को किसी को छूने से डर लगता है। जाहिर है उस समय आपको परेशानी हो सकती है जब आप यौन संबंध बनाना चाहते हैं। यदि आप हैफेफोबिया वाले व्यक्ति के पास जाते हैं, तो वे दर्द और भय महसूस करता है। इसका इलाज है लेकिन अक्सर इस डर से छुटकारा पाने में समय लगता है। 

यह भी पढ़ें- स्पर्म काउंट बढ़ाने के 5 नैचुरल उपाय

7) जेनोफोबिया

यह इंटरकोर्स का डर है। भले ही आप किसी व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकते हैं और रिश्ता बना सकते हैं। लेकिन आपको उस समय समस्या हो सकती है जब आप यौन संबंध बनाते हैं। ऐसी स्थिति में आप किसिंग, गले मिलना सब कुछ करते हैं लेकिन इंटरकोर्स करने से डरते हैं।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्सरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब