लाइव न्यूज़ :

खाने के तुरंत पहले या बाद पानी पीने का ये होता असर, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2019 17:41 IST

भोजन करने से कुछ घंटे पहले  पानी नहीं पीना चाहिए। यह भी कहा जाता है कि भोजन से पहले पानी पीने से कमजोरी आती है।

Open in App

अक्सर आप भी खाना खाने के बाद या खाना खाने से पहले पानी पीते होंगे। वहीं लोगों के बीच इस चीज को लेकर भी बड़ा कन्फ्यूजन रहता है कि खाना खाने से पहले पानी पीना चाहिए या खाना खाने के बाद। कुछ डॉक्टर सुझाव भी देते हैं कि आपको अपने भोजन के दौरान पानी नहीं पीना चाहिए। इसके बजाय, एक घंटे तक इंतजार करना चाहिए, और फिर पानी पीना चाहिए। कुछ अन्य लोग खाना खाने से पहले पानी नहीं पीने का सुझाव देते हैं । जानते हैं आयुर्वेद की इसपर क्या राय है।

खाने के तुरंत पहले या बाद पानी पीना फायदेमंद या नुकसानदेह?

जब आप खाने से पहले पानी पीते हैं, तो यह पाचन शक्ति  को कमजोर कर देता है। चूंकि पानी एक शीतलता प्रदान करने वाला पदार्थ है, यह गैस्ट्रिक जूस  को पतला करता है, और यह सीधे शरीर की पाचन शक्ति को प्रभावित करता है। इसलिए, आयुर्वेद का मानना है कि भोजन करने से कुछ घंटे पहले  पानी नहीं पीना चाहिए। यह भी कहा जाता है कि भोजन से पहले पानी पीने से कमजोरी आती है।

आयुर्वेद के अनुसार जब आप खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो यह  भोजन की गुणवत्ता और  पाचन शक्ति को प्रभावित करता है। आप जो भी खाना खाते हैं, पानी पीने से उसमें शीतलता बढ़ जाती है , और संभावना है कि यदि आप नियमित रूप से इस अभ्यास का पालन करते हैं तो आप मोटे भी हो सकते हैं। इसलिए आयुर्वेद खाने के तुरंत बाद पानी पीने वाले तथ्य का भी समर्थन नहीं करता। 

आयुर्वेद के अनुसार भोजन के दौरान पानी पीना काफी फायदेमंद है। ऐसा करने से आपके द्वारा खाया गया भोजन नम हो जाता है और भोजन को बारीक और छोटे कणों में तोड़ने में मदद मिलती है। और यदि आप कुछ तैलीय या मसालेदार खा रहे हैं, तो यह आपकी प्यास भी बुझाता है। इस प्रकार,  भोजन के बीच पानी होना एक स्वस्थ आदत है। लेकिन अपने भोजन के दौरान पानी की कम से कम मात्रा पीने की कोशिश करें। 

अन्यथा, आपका पेट पानी से भरा जाएगा और कम मात्रा में ही भोजन करे पाएंगे ।यदि आप भोजन के दौरान पानी पीना चाहते हैं, तो यह भी सुनिश्चित करें कि पानी कमरे के तापमान का हो बहुत ठंडा पानी पीने से पाचन क्रिया पर प्रभाव पड़ता है इससे एसिड रिफ्लक्स या हाईटस हर्निया जैसी  बीमारियां भी हो सकती हैं। इसके अलावा, अपने भोजन के दौरान गैस से भरा पदार्थ या कॉफी का सेवन करने से बचें।

भोजन के तुरंत बाद पानी पीना नहीं है उचित

इसलिए भोजन के तुरंत बाद पानी पीना उचित नहीं है। एक बार जब आप  भोजन कर लेते हैं, तो लगभग आधे घंटे तक प्रतीक्षा करें, और फिर पानी पिएं। यह आपकी प्यास बुझाएगा। एक या दो घंटे के बाद, आप जितना संभव हो उतना पानी पी सकते हैं, तब तक पाचन प्रक्रिया भी समाप्त हो चूकी होगी। वहीं जो लोग भोजन से पहले दवाएं खाते हैं उन्हें भोजन से आधे घंटे पहले ही दवा खा लेनी चाहिए। इससे आप भोजन से ठीक पहले पानी नहीं पीएंगें। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब