सुबह खाली पेट गर्म पानी और शहद का करें इस्तेमाल, बीमारियां होगी दूर बढ़ेगी फिटनेस, जानें भूखे पेट खानी वाले 4 जबरदस्त चीजें के बारे में

By आजाद खान | Published: May 1, 2022 05:15 PM2022-05-01T17:15:13+5:302022-05-01T17:20:33+5:30

जानकारों का मानना है कि इन चीजों के सेवन से आपकी कई शारीरिक समस्याएं जैसे- बढ़ते वजन, कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर इत्यादि भी दूर हो सकती हैं।

eat these things in the morning with empty stomach get fitness and good health tips in hindi | सुबह खाली पेट गर्म पानी और शहद का करें इस्तेमाल, बीमारियां होगी दूर बढ़ेगी फिटनेस, जानें भूखे पेट खानी वाले 4 जबरदस्त चीजें के बारे में

सुबह खाली पेट गर्म पानी और शहद का करें इस्तेमाल, बीमारियां होगी दूर बढ़ेगी फिटनेस, जानें भूखे पेट खानी वाले 4 जबरदस्त चीजें के बारे में

Highlightsबहुत से लोगों को सुबह खाली पेट कुछ न कुछ खाना बहुत पसंद है। ऐसे में सुबह कुछ भी खा लेना सेहत के लिए सही नहीं है। सुबह में नीचे बताए गए चीजों को ही खाएं, इससे सेहत अच्छा रहता है।

Morning Healthy Tips:  अकसर लोग सुबह उठकर खाली पेट पानी पिते है तो कुछ लोगों की चाय पिना बहुत पसंद है। लेकिन क्या आपको पता है सुबह खाली पेट कुछ भी खा-पी लेना सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ ऐसी चीचे हैं जिसे अगर सुबह खाली पेट खाया गया तो इससे शरीर को बेहद फायदा पहुंचेगा। तो आइए जानते है कि वे कौन-कौन सी चीजें है जिसे सुबह खाली पेट सेवन करने से हमारे शरीर को बहुत लाभ मिलता है और इससे हमारा स्वास्थ भी सही रहता है। 

खाली पेट इन चीजों का करना चाहिए सेवन (Eat These Things in Morning Empty Stomach)

जानकारों की माने तो नीचे बताए गए इन चीजों का सेवन करने से आपको बहुत ही शारीरिक लाभ मिलेगा। उनका यह भी कहना है कि इन चीजों के सेवन से आपकी कई शारीरिक समस्याएं जैसे- बढ़ते वजन, कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर इत्यादि भी दूर हो सकती हैं। तो आइए उन चीजों के बारे में जानते है। 

1. भीगे बादाम (Wet Almonds)

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो कोई रोज सुबह खाली पेट 5-6 बादाम को खाता है, उसे दोगुना फायदा मिलेगा। उनके मुताबिक, बादाम में विटामिन ई, ओमेगा-3, ओमेगा-6, प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाई जाती है जिससे दिमाग के साथ शरीर भी मजबूत होता है। इसलिए हर रोज सुबह इसे खाने की आदत डाल लें। 

2. करें गर्म पानी और शहद का इस्तेमाल (Little Hot Water and Honey)

ऐसा कहा जाता है कि सुबह के वक्त अगर कोई हल्के गुनगुने गर्म पानी में शहद को मिलाकर पीता है तो इससे उसका पेट साफ रहता है। शहद में मिनरल्स, एंजाइम और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाई जाती है। शहद को शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को डीटॉक्स करने के लिए जाना जाता है। यह पेट के साथ आपका शरीर भी फिट रखता है। 

3. आंवले का जूस है फायदेमंद (Amla Juice)

सुबह खाली पेट आंवले के जूस का सेवन करना शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें विटामिन सी, आयरन और मिनरल्स भारी मात्रा में पाई जाती है जिसके कारण आंखों, बालों और स्किन को अच्छा फायदा मिलता है। 

4. करें दलिया का इस्तेमाल (Use Dalia)

दलिया हमारे पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के लिए जाना जाता है। सुबह खाली पेट इसके सेवन से शरीर को बहुत ही लाभ मिलता है। यह आपके शरीर में कब्ज को बनने नहीं देता है जिससे आपके पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या नहीं होती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: eat these things in the morning with empty stomach get fitness and good health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे