लाइव न्यूज़ :

लड़कियों को HIV/AIDS होने से पहले शरीर देता है 15 चेतावनी, हर दूसरी लड़की में दिखते हैं 5 लक्षण

By उस्मान | Updated: October 4, 2019 10:43 IST

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के अनुसार, दुनियाभर में 37.9 मिलियन लोग एचआईवी से पीड़ित हैं जिसमें 15 साल से अधिक उम्र की 18.8 मिलियन महिलाएं शामिल हैं।

Open in App

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के अनुसार, दुनियाभर में 37.9 मिलियन लोग एचआईवी से पीड़ित हैं जिसमें 15 साल से अधिक उम्र की 18.8 मिलियन महिलाएं शामिल हैं। एचआईवी संक्रमित रक्त, वीर्य और योनि द्रव के संपर्क से व्यक्ति-से-व्यक्ति से प्रेषित होता है।

असुरक्षित यौन संबंध योनि या गुदा मैथुन (या मुख मैथुन अगर आपके मुंह में कट या खराश है) तो संक्रमित साथी से एचआईवी होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। संक्रमित सुइयों, सीरिंज या ड्रग उपकरण का उपयोग करने से भी एचआईवी प्रेषित हो सकता है। अधिकांश महिलाएं को योनि सेक्स के दौरान एचआईवी होता है, हालांकि एनल सेक्स से भी एचआईवी हो सकता है।

महिलाओं में एचआईवी के लक्षण

एचआईवी के लक्षण अलग-अलग मामलों में अलग-अलग हो सकते हैं। किसी महिला को संक्रमण होने पर लक्षण 2-4 सप्ताह में नजर आ सकते हैं। अक्सर इन लक्षणों को एचआईवी के बजाय एक सामान्य सर्दी या फ्लू समझा जाता है। एचआईवी संक्रमण वाले लगभग 80 प्रतिशत व्यक्ति फ्लू जैसे लक्षण महसूस करते हैं।

एक्सपर्ट मानते हैं कि कभी-कभी लक्षणों के प्रकट होने में कई साल लग सकते हैं। यही कारण है कि आपके और आपके साथी के लिए यौन संबंध शुरू करने से पहले हमेशा परीक्षण करना बहुत महत्वपूर्ण है। एचआईवी के लिए परीक्षण करवाने से महिलाओं को जल्द इलाज की जरूरत होती है और वायरस के फैलने को रोकने में मदद मिलती है। 

एचआईवी और गर्भावस्था

बच्चे के जन्म के दौरान मां से उसके बच्चे में एचआईवी भी फैल सकता है (जिसे पेरिनाटल एचआईवी कहा जाता है) या स्तनपान के माध्यम से हो सकता है। यही वजह है कि सभी गर्भवती महिलाओं की गर्भावस्था के दौरान एचआईवी जांच की सलाह दी जाती है। गर्भावस्था के दौरान एंटीरेट्रोवाइरल के उपयोग से रोकने में मदद मिल सकती है और जन्म के बाद बच्चे के लिए सिजेरियन और एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी भी है।

महिलाओं में तीव्र एचआईवी के लक्षण

इस चरण में महिलाओं में सबसे आम एचआईवी लक्षणों में शामिल हैं- शरीर पर रैशेष होना, बुखार, गले में खराश, गंभीर सिरदर्द आदि। इस चरण में महिलाओं में कम सामान्य एचआईवी के लक्षणों में शामिल हैं लिम्फ नोड में सूजन, जी मिचलाना, थकान, मुंह में अल्सर, यीट इन्फेक्शन, वैजाइनल इन्फेक्शन, रात को पसीना आना, उल्टी, मांसपेशियों में दर्द और जोड़ों में दर्द होना।

टॅग्स :एड्सहेल्थ टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब