लाइव न्यूज़ :

बस कुछ दिन इस पेड़ के 4 पत्ते चबा लेना, नसों में जमा गंदगी हो जाएगी साफ, हार्ट अटैक से भी बचेंगे

By उस्मान | Updated: October 15, 2019 15:18 IST

खराब खान-पान और एक्सरसाइज नहीं करने से नसों में गंदगी जमा होने लगती है जिससे आपको कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हार्ट अटैक, स्ट्रोक का खतरा हो सकता है।

Open in App

शरीर के बेहतर कामकाज और ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने के लिए धमनियों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। इसके बंद होने पर ब्लड सर्कुलेशन का कार्य बुरी तरह से प्रभावित होता है, जिससे शरीर को कई बीमारियां घेर लेती है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा मौत हृदय रोगों की वजह से होती है। हृदय रोगों का एक प्रमुख कारण धमनियों में गंदगी जमा होना है जिसे मेडिकल भाषा में प्लेक कहा जाता है।

धमनियां वो रक्त वाहिकाएं होती हैं जो शरीर से विभिन्न ऊतकों में हृदय से ऑक्सीजन युक्त रक्त पहुंचाती हैं। प्लेक का निर्माण होने से रक्त प्रवाह बाधित हो जाता है, जिससे आपको दिल का दौरा, स्ट्रोक और अन्य हृदय रोगों का खतरा हो सकता है।

 

नसों के ब्लॉक होने से इन रोगों का खतरा

नसों के ब्लॉक होने पर आपको कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हार्ट अटैक, स्ट्रोक का खतरा हो सकता है। नसों में जमा होने वाली गंदगी खून में घूमने वाले विभिन्न पदार्थों से बनती है। इनमें कैल्शियम, फैट, कोलेस्ट्रॉल, सेलुलर और फाइब्रिन, रक्त के थक्के शामिल हैं। नसों के ब्लॉक होने पर आपको प्रभावित हिस्से में गांठ, जलन हो सकती है।

एक्सपर्ट धमनियों को ब्लॉक होने से बचाने के लिए एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट की सलाह देते हैं। आप अपने खाने में इन चीजों को शामिल करके इस मुसीबत से छुटकारा पा सकते हैं।

नीम के पत्ते नीम के पत्तों का इस्तेमाल कई दवाईयों में किया जाता है। इसके पत्तों को पीसकर चेहरे पर लगाने से त्वचा चमक जाती है और दाग-धब्बे दूर होते हैं। बेशक इसका स्वाद काफी कड़वा होता है लेकिन अगर आप रोजाना सुबह नीम के पत्ते चबाना शुरू कर देंगे, तो तो आपको बहुत ज्यादा कड़वे नहीं लगेंगे। 

नीम का उपयोग लंबे समय से हृदय रोगों और संबंधित समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। कई अध्ययन इस बात का दावा कर चुके हैं कि यह दिल से संबंधित समस्याओं और बीमारियों को ठीक करने में प्रभावी है। 

यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने, रक्त के थक्कों का इलाज करने, रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। नीम के पत्तों में निंबिडिन जैसे यौगिक में   एंटीहिस्टामाइन प्रभाव होता है, जो रक्त वाहिकाओं को पतला करने में मदद करता है, जिससे रक्तचाप कम होता है और इस तरह से हृदय पर तनाव कम होता है।

यह चीजें भी हैं काफी प्रभावीशतावरी- शतावरी आपकी धमनियों को साफ करने के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक है। फाइबर और खनिजों से भरपूर यह सब्जी रक्तचाप को कम करने और रक्त के थक्कों को रोकने में मदद करती है जिससे गंभीर हृदय रोग हो सकता है। य 

एवोकाडो-एवोकैडो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है जिससे धमनियों को साफ करने में मदद मिलती है। इसमें विटामिन ई भी होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकता है, साथ ही पोटेशियम, जो निम्न रक्तचाप के लिए जाना जाता है।

तरबूज- तरबूज अमीनो एसिड L-citrulline का एक बेहतरीन प्राकृतिक स्रोत है, जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ाता है। नाइट्रिक ऑक्साइड धमनियों को शिथिल करता है, सूजन को कम करता है और निम्न रक्तचाप में मदद कर सकता है।

हल्दी- इस मसाले का मुख्य घटक कर्क्यूमिन है जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। हल्दी धमनियों की दीवारों को होने वाले नुकसान को भी कम करती है, जिससे रक्त के थक्के और पट्टिका का निर्माण हो सकता है। हल्दी में विटामिन बी 6 भी होता है, जो होमोसिस्टीन के स्वस्थ स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब