लाइव न्यूज़ :

इस तत्व की कमी से खून की कमी, यूटीआई जैसे 6 रोगों का खतरा, तुरंत खाना शुरू करें ये 7 चीजें

By उस्मान | Updated: October 15, 2019 07:05 IST

अगर कम उम्र में चश्मा लगाने से बचना है या लगा हुआ चश्मा हटाना है, तो आज ही से इन चीजों का सेवन शुरू कर दें.

Open in App

रोजाना की डायट में विटामिन-ए की भरपूर मात्रा का होना आवश्यक है। विटामिन ए की कमी के कारण आपको रतौंधी, अंधापन, सांस की नली में संक्रमण, पेशाब की नली में संक्रमण, एनीमिया और इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होना जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा हो सकता है। 

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए विटामिन-ए

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध के अनुसार जिस समय मां के गर्भ में बच्चे के फेफेड़े आकार लेते हैं, यदि उस समय गर्भवती महिला अपनी डायट में विटामिन-ए की कमी रखती है तो यह उसके होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। ऐसे बच्चे जन्म के बाद सांस संबंधी तकलीफों जैसे कि अस्थमा जैसी बीमारी का शिकार बन सकते हैं।

हमारी रोजाना की डायट में विटामिन-ए की भरपूर मात्रा का होना आवश्यक है। खासतौर पर प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी डायट में विटामिन-ए जरूर शामिल करना चाहिए।

वैसे केवल प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए ही नहीं, विटामिन-ए सभी के लिए बहुत जरूरी है। यह हमारी आंखों से लेकर हमारी स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। जब इतने फायदे हैं इसके तो क्यों ना हम इसे रोज की डायट में शामिल करें? तो चलिए आपको 7 ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं जिनमें भरपूर मात्रा में विटामिन-ए पाया जाता है और इनके सेवन से हम कई सारी बिमारियों और स्किन प्रॉब्लम्स को आने से पहले ही रोक सकते हैं।

गाजर

एक कप कटी हुई गाजर में 334 प्रतिशत विटामिन-ए होता है जो हमारी 3 से 4 दिन की विटामिन की जरूरत को पूरा कर सकता है।

लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है लाल-लाल गाजर। एक कप कटी हुई गाजर में 334 प्रतिशत विटामिन-ए होता है जो हमारी 3 से 4 दिन की विटामिन की जरूरत को पूरा कर सकता है। गाजर की सब्जी या जूस दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन गाजर को सीधा खाना आधिक फायदे वाला बताया जाता है। 

शकरकंद

शकरकंद विटामिन-ए से भरपूर होता है और इसे उबालकर जरा सा मसाले डालकर खाने से स्वादिष्ट भी लगता है।

शकरकंद यानी स्वीट पोटेटो या मीठा आलू, यह आलू का ही एक प्रकार माना जाता है लेकिन स्वाद में मीठा होता है। सर्दियों में आपको यह सबसे अधिक मिल जाएगा। शकरकंद विटामिन-ए से भरपूर होता है और इसे उबालकर जरा सा मसाले डालकर खाने से स्वादिष्ट भी लगता है। 

हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, सरसों का साग, मेथी, ऐसी ही हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन-ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इन सब्जियों को पकाना नहीं चाहिए।

पालक, सरसों का साग, मेथी, ऐसी ही हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन-ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है। लेकिन इन सब्जियों को कभी भी अधिक पकाना नहीं चाहिए। बस अच्छे से साफ करें, कूकर में डालें और नर्म हो जाने पर नमक मिर्ची डालकर ऐसे ही खाएं। तभी अधिक फायदा मिलेगा। 

मांसाहारी भोजन

चिकन और मटन में सबसे ज्यादा विटामिन-ए होता है। लेकिन इसे छोटी-छोटी मात्रा में ही खाएं।

अगर आप नॉन-वेज खाते हैं तो चिकन और मटन में सबसे ज्यादा विटामिन-ए होता है। लेकिन इसे छोटी-छोटी मात्रा में ही खाएं। एक साथ अधिक खाने से इसका फायदा मिलने की बजाय नुकसान हो सकता है। 

मछली

यह विटामिन-ए का अच्छा स्रोत है। रोजाना ग्रिल्ड फिश खाने से कई सारे विटामिन और नुट्रीशन मिलते हैं।

जिन्हें मछली खाना पसंद है उनके लिए यह विटामिन-ए का अच्छा स्रोत है। रोजाना ग्रिल्ड फिश खाने से कई सारे विटामिन और नुट्रीशन मिलते हैं। विभिन्न शोध के अनुसार मछली को रोजाना डायट में शामिल करने से भविष्य में आने वाली कई बिमारियों पर पहले ही नियंत्रण पाया जा सकता है। 

हर्ब्स 

नेचुरल हर्ब्स जैसे कि धनिया, पुदीना, तुलसी की पत्तियों में विटामिन-ए पाया जाता है। इन्हें अपनी रोजाना की डायट में शामिल करें

नेचुरल हर्ब्स जैसे कि धनिया, पुदीना, तुलसी की पत्तियों में विटामिन-ए पाया जाता है। इन्हें अपनी रोजाना की डायट में किसी भी रूप में शामिल करने की कोशिश करें, विटामिन-ए की कमी से जल्द से जल्द छुटकारा पा सकते हैं। 

दूध

दिन में एक ग्लास दूध या दूध से बनी चीजें जैसे कि पनीर, दही जरूर लेना चाहिए।

दिन में एक ग्लास दूध या दूध से बनी चीजें जैसे कि पनीर, दही जरूर लेना चाहिए। लेकिन कोशिश करें कि दूध ही लें। अगर आपको सादा दूध पीना पसंद नहीं है तो दूध में कोई फ्लेवर मिला लें।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडप्रेगनेंसी टिप्स इन हिंदीघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब