लाइव न्यूज़ :

Dilip Kumar Health Report : थोड़े ही समय में 4 बार एडमिट हो चुके हैं दिलीप कुमार, दुआओं का सिलसिला शुरू

By उस्मान | Updated: September 5, 2018 18:10 IST

दिलीप कुमार को चेस्ट इन्फेक्शन chest infection की वजह से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

Open in App

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को चेस्ट इन्फेक्शन chest infection की वजह से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिलीप कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे हैं और पिछले दो सालों में कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। उनके फैमिली फ्रेंड फैसल फारूकी ने दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से पोस्ट शेयर करके यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि उनके सीने में संक्रमण की वजह से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। साथी उन्होंने लोगों से दिलीप कुमार के लिए दुआ की मांग की है। हालांकि डॉक्टर ने कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है।

 

इसी महीने डिहाइड्रेशन के कारण अस्पताल में भर्तीइससे पहले अगस्‍त में भी दिलीप कुमार को अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ा था। खबर थी कि उनके शरीर में पानी की कमी की वजह से डिहाइड्रेशन हो गया था। वहीं इससे पहले उन्‍हें एक बार अप्रैल में फिर से भर्ती कराया गया था, जब उनकी तबियत तेज बुखार और सीने में संक्रमण की वजह से बिगड़ी थी। 

 

साल 2017 में किडनी की समस्या के चलते अस्पताल में भर्तीपिछले साल दिलीप कुमार को किडनी से जुड़ी समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। इसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई थी। इस बीच उनका निमोनिया का इलाज भी हुआ था। 

 

दिसंबर, 2017 में बुखार और पैरों की सूजन के चलते अस्पताल में भर्तीपिछले साल दिसंबर में दिलीप कुमार ने पत्नी सायरा बानो और दोस्तों के साथ 95वां जन्मदिन मनाया जबकि उन्हें अपना 94 वां जन्मदिन लीलावती अस्पताल में मनाना पड़ा था। इस दौरान वो बुखार और पैर में सूजन की वजह से अस्पताल में भर्ती थे। 

 

टॅग्स :दिलीप कुमारबॉलीवुड गॉसिपहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस