लाइव न्यूज़ :

मुंबई में व्यक्ति के सिर से निकाला गया 1.8 किलो का ट्यूमर

By IANS | Updated: February 22, 2018 16:50 IST

इससे पहले ऐसे ही केस में 1.4 किलो का ट्यूमर अलग किया गया था।

Open in App

मुंबई में 31 वर्षीय कपड़ा विक्रेता के सिर से 1.873 किलो का ट्यूमर निकाला गया। शनिवार को नायर अस्पताल में इलाज किया गया। डॉक्टर्स का दावा है कि ये दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी ब्रेन ट्यूमर सर्जरी है। इससे पहले ऐसे ही केस में 1.4 किलो का ट्यूमर अलग किया गया था। उसका सिर इतना बड़ा हो गया था मानों व्यक्ति के शरीर में सिर हों। उत्तर प्रदेश के संतलाल पाल को ट्रीटमेंट के लिए मुंबई रेफर किया गया।

शुरुआती दिनों में ट्रीटमेंट करने में काफी दिक्कतें आई। 6 महीने में उनका ट्यूमर बढ़ता चला गया और 1 किलो के करीब हो गया। ऑपरेशन कराने के लिए उनको मुंबई रेफर कर दिया गया। डॉक्टर त्रिमूत्री नंदकरणी ने बताया कि ये ऑपरेशन काफी जोखिम भरा था। लगातार उनका ट्यूमर बढ़ता जा रहा था। सबसे पहले उनके ब्रेन का सीटी स्कैन और एमआर स्कैन्स हुए। जिसके बाद हमने 14 फरवरी को ऑपरेशन करने का जोखिम उठाया।  

डॉक्टर त्रिमूत्री नंदकरणी और उनकी टीम ने मरीज का ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन में करीब 7 घंटे लगे।  इस दौरान उनको 11 यूनिट खून की जरूरत पड़ी। आखिर कार नंदकरणी और उनकी टीम सफल रही और मरीज के सिर से 1.8 किलो का ट्यूमर निकालने में कामयाब रही। इससे पहले केईएम हॉस्पिटल में एक मरीज के सिर से 1.4 किलो का ट्यूमर सिर से निकाला था। 

(फोटो- Mid-Day) 

टॅग्स :मेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थ टिप्समुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार