वीडियो: डेस्क जॉब या फिर ज्यादा देर तक माउस चलाने से होती है कलाई में दर्द, तुरंत आराम के लिए घर में करें ये 5 एक्सरसाइज

By आजाद खान | Published: July 30, 2023 12:33 PM2023-07-30T12:33:11+5:302023-07-30T12:40:53+5:30

जानकारों की अगर माने तो अकसर ऐसा देखा गया है कि जो लोग ज्यादा देर तक डेस्क जॉब करते हैं या फिर माउस चलाते है तो ऐसे में उनकी दिक्कत काफी बढ़ सकती है। इससे उनकी कलाई और उंगलियों में दर्द हो सकता है जिससे उनका काम भी प्रभावित हो सकता है।

do these excersie in home to get rid of wrist pain video | वीडियो: डेस्क जॉब या फिर ज्यादा देर तक माउस चलाने से होती है कलाई में दर्द, तुरंत आराम के लिए घर में करें ये 5 एक्सरसाइज

फोटो सोर्स: Wiki Media Commons -(https://commons.wikimedia.org/wiki/File:RSI-symptoms.jpg)

Highlightsज्यादा देर कर डेस्क जॉब या फिर माउस चलाने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इससे आपकी कलाई और उंगलियों में दर्द भी हो सकती है। ऐसे में इससे आराम पाने के लिए आपको समय समय पर ब्रेक लेना जरूरी हो जाता है।

Health Tips in Hindi: डेस्क जॉब करने वाले लोगों को एक चीज बहुत ही परेशान करती है। उनके द्वारा ज्यादा से ज्यादा डेस्क पर समय बिताने के कारण उनकी उंगलियों में काफी परेशानी होने लगती है और उसमें दर्द भी होने लगता है। 

ये परेशानी आगे चल कर इतनी बढ़ जाती है कि इससे उनका काम भी प्रभावित होता है। ऐसे में अगर आपकी भी उंगलियों में डेस्क जॉब करने या फिर माउस को पकड़े रहने से दर्द या फिर तकलीफ होती है तो इससे आप बहुत ही आसानी से छुटकारा पा सकते है। आइए जान लेते है कैसे आप इस तरह के दर्द से मुक्ति पा सकते है। 

कलाई या उंगलियों में दर्द को ऐसे करें दूर

कलाई या उंगलियों के दर्द को ठीक करने के लिए आप नीचे बताए गए पांच एक्सरसाइज कर सकते है। सबसे पहले एक्सरसाइज में आपको अपनी कलाई को घुमाना है। आपको अपने हाथ और कलाई के जोड़ को जोर से पकड़ना होगा और फिर कलाई को गोल-गोल घुमाना होगा। आपको इस तरीके से 15 से 30 सेकेंड तक करना होगा। 

दूसरे एक्सरसाइज में आपको अपने हाथों फैलाकर सीधा रखना होगा जैसे की मानों आप किसी को स्टॉप रहने को कह रहे हो और फिर उंगलियों को पकड़कर पीछे की ओर खींचना होगा। आपको ये एक्सरसाइज भी 15 से 30 सेकेंड तक करना होगा। 

यहां देखें इन एक्सरसाइज के वीडियो

कई और एक्सरसाइज जिससे कलाई की परेशानी हो सकती है दूर

वहीं अगर हम बात करेंगे तीसरे एक्सरसाइज की तो इसे इस तरीके से करना है जैसे आप दूसरे एक्सरसाइज को किए थे। तीसरे एक्सरसाइज में केवल इतना फर्क होगा है कि यह दूसरे एक्सरसाइज का बिल्कुल उल्टा होगा। इसे भी बाकी सभी एक्सरसाइज की तरह 15 से 30 सेकेंड के लिए करना होगा। 

ऐसे में चौथी एक्सरसाइज की अगर बात करें तो इसमें आपको पहले एक्सरसाइज की तरह हाथ करना है। इसमें केवल इतना फर्क है कि पहसे आप हाथ सीधा रखे थे, इसमें आपको हाथ सीधा से थोड़ा झुकाना होगा और इस एक्सरसाइज को भी बाकि की तरह उतने ही देर कर करना होगा। 

पांचवे और आखिरी एक्सरसाइज में आपको अपनी हाथ को पहले एक्सरसाइज की तरह रखना होगा और फिर उसे पीछे की ओर मोड़ना होगा। इन एक्सरसाइज को ज्यादा समझने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को भी देख सकते है। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।

Web Title: do these excersie in home to get rid of wrist pain video

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे