लाइव न्यूज़ :

दूसरे की कंघी का इस्तेमाल करना बालों के लिए घातक, सिर में आ सकती है जूं और आप हो सकते हैं गंजे, जानें इसके हानि और बाल झाड़ने का सही तरीका

By आजाद खान | Updated: June 15, 2023 15:03 IST

जानकारों की अगर माने तो अगर आपकी किसी सहेली को दाद हुआ हो और आप उसकी कंघी को इस्तेमाल कर लेती है तो इससे आपको रैशेज भी हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी दूसरे की कंघी का इस्तेमाल करना सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है। इससे आपके बालों में जूं आ सकती है और आप गंजे भी हो सकते हैं। यही कारण है कि जानकार लोगों को सही से बालों की देखरेख करने की बात कहते हैं।

Hair Tips:  क्या आप भी किसी की भी कंघी ले लेती और इस्तेमाल करने लगती है तो हो जाए सावधान, क्योंकि इस तरीके से किसी की भी कंघी का यूज करना सेहत के लिए सही नहीं है। इससे आपको कई समस्या हो सकती है और इस कारण आपका हेल्थ भी बुरा हो सकता है। अकसर ऐसा देखा गया है कि महिलाएं किसी पार्टी में गईं है और वहां खुद को सजाने के लिए किसी दूसरी की भी कंघी को इस्तेमाल की है। जानकार इस तरीके से किसी की भी कंघी के इस्तेमाल से मना करते हैं। 

ऐसे में आखिर किसी दूसरे की कंघी को क्यों नहीं इस्तेमाल करना चाहिए और इससे हमारे सेहत पर क्या असर पड़ता है, आइए इस लेख में इस बात की चर्चा करते हैं। यही नहीं इससे बचने के कुछ जरूरी उपायों के बारे में भी आज हम जानने की कोशिश करेंगे। 

क्या कहते है जानकार

जानकारों का कहना है कि ऐसे किसी की भी कंघी को इस्तेमाल करना सेहत के लिए सही नहीं है। उनके अनुसार, ऐसा करने में सबसे बड़ा खतरा जूं के होने का होता है। यही नहीं जब किसी हेयरब्रश या कंघी का इस्तेमाल दो तीन से ज्यादा लोग करते है तो उसमें दाद, फंगस, खुजली और कभी-कभी एक स्टाफ संक्रमण के फैलने का भी खतरा पैदा हो जाता है। बता दें कि दाद से आपके स्कैल्प को नुकसान पहुंच सकता है। 

यही नहीं जानकार यह भी कहते है कि अगर आपकी किसी सहेली को दाद हुआ है और आप उसकी कंधी को इस्तेमाल करती है तो इससे आपको रैशेज हो सकता है। इस कारण आप गंजे भी हो सकते हैं और इससे आपके स्कैल्प की त्वचा पर रूखापन भी आ सकता है। इसके अलावा आपको कई और समस्या भी हो सकती है जैसे बाल का टूटना और आदि। 

बाल सही से रखने का बेहतरीन तरीका, ऐसे करें बालों की रक्षा

बाल एक्सपर्ट्स यह कहते है कि बालों को जैसे तैसे नहीं बल्कि अगर सही तरीके से झाड़ा जाए या फिर उसे सही ढ़ग से रखा जाए तो आपके बाल सही से रह सकते हैं और उसमें किसी किस्म की समस्या नहीं आ सकती है। उनके अनुसार, हर किसी को यह चाहिए कि वे अपने बालों को इस तरीके से रखें। 

वे कंघी करने से पहले अपने बालों में सीरम लगाएं, बालों को सुखाएं और फिर झाड़ें, छोटे-छोटे हिस्सों में बांट कर बालों को झांड़ें, चौड़े-दांत वाले कंघी से ही बालों को सुलझाएं, हलके हाथ से बालों का मसाज किया करें और पहले निचले हिस्से से ही कंघी करना शुरू किया करें। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेयर केयरहेल्थ टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब