लाइव न्यूज़ :

डिस्पोजेबल कप के इस्तेमाल से बनाएं दूरी...यूज से हो सकता है आपको कैंसर! जानें Disposable Cup के नुकसान और इसके सही विकल्प

By आजाद खान | Updated: August 7, 2023 11:49 IST

जानकारों की अगर माने तो डिस्पोजेबल कप को बनाने के लिए कुछ केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है जो शरीर के नुकसानदायक है। इससे हमें कैंसर का भी खतरा रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देडिस्पोजेबल कप का यूज सेहत और पर्यावरण के लिए सही नहीं है। इससे दोनों को नुकसान पहुंचता है और हमें इससे कैंसर का भी खतरा रहता है। जानकार इसके बदले स्टील का बर्तन या फिर कुल्हड़ के इस्तेमाल की सलाह देते है।

Disposable Cup And Cancer: आजकल डिस्पोजेबल कप का ट्रेंड ही चला है जिस कारण लोगों द्वारा इसका जमकर इस्तेमाल किया जाता है। लोग घरों के अलावा शादी विवाह में भी बढ़-चढ़कर डिस्पोजेबल कप (Disposable Cup) का यूज कर रहे है और इससे खुद को और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहे है। 

ऐसे में डिस्पोजेबल कप के यूज से क्या नुकसान होता है, आइए जान लेते है। यही नहीं साथ में यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि अगर डिस्पोजेबल कप का इस्तेमाल न करें तो हमें किन चीजों का यूज करना चाहिए जिससे हम अपने आप को और पर्यावरण को भी स्वस्थ रह सकते है। 

डिस्पोजेबल कप के नुकसान

डॉक्टरों का कहना है कि डिस्पोजेबल कप को बनाने के लिए प्लास्टिक और केमिकल का इस्तेमाल होता है। इन डिस्पोजेबल कप में बिसफेनोल और बीपीए जैसे केमिकल पाए जाते है जो आपके शरीर को नुकसान पहुंचाता है। 

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब कभी भी इन डिस्पोजेबल कप में गर्म पानी या फिर चाय डाला जाता है तो यह खतरनाक केमिकल इसमें मिल जाते है जो शरीर में जाकर उसे हानि पहुंचाते है। ऐसे में इसको लंबे समय से यूज करने पर आप में कैंसर का भी खतरा बढ़ सकता है। 

डिस्पोजेबल कप के यूज से हो सकता है थायराइड, जानें इसके सही विकल्प

डॉक्टर के अनुसार, डिस्पोजेबल कप को बनाने में न केवल केमिकल बल्कि माइक्रोप्लास्टिक का भी इस्तेमाल होता है जिसके लगातार यूज से आप में थायराइड का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जो लोग शराब और स्मोकिंग करते है और वे डिस्पोजेबल कप का ज्यादा इस्तेमाल करते है तो ऐसे में इन लोगों में कैंसर के होने का खतरा ज्यादा रहता है। 

यही कारण है कि जानकार डिस्पोजेबल कप के बजाय स्टील का बर्तन या फिर कुल्हड़ का यूज करने की सलाह देते है। उनके अनुसार, इन विकल्पों के इस्तेमाल से पेपर और प्लास्टिक का कम यूज होता है और इससे आपके शरीर को भी फायदा पहुंचता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व से आपकी हड्डियां मजबूत होती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)        

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब