लाइव न्यूज़ :

रोजाना खाली पेट अदरक खाने से होता है यह बड़ा फायदा

By उस्मान | Updated: April 18, 2018 07:53 IST

अदरक गर्भवती महिलाओं और मतली और उल्टी वाले लोगों के लिए उपयोगी है क्योंकि यह आंत की गैस को का करने में मदद करता है।

Open in App

पेट की परेशानी और उल्टी जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए आपको हर बार दवाएं लेने से बचना चाहिए। इसके लिए आप कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन भी कर सकते हैं। कुछ चीजें ऐसी हैं, जो आपके स्वास्थ्य को सुधारने में मददगार हो सकती हैं। इन्हीं चीजों में एक अदरक है। अदरक खाने के अनगिनत स्वास्थ्य फायदे हैं, लेकिन खाली पेट खाए जाने पर यह विशेष रूप से सहायक हो सकता है।

खाली पेट अदरक खाने से क्या होता है?

अमेरिकन जर्नल न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अगर  पेट में शुगर लेवल बहुत अधिक है, तो आपको अदरक खाना चाहिए। अदरक पेटदर्द, बेचैनी, मतली व उल्टी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। अदरक गर्भवती महिलाओं और मतली और उल्टी वाले लोगों के लिए उपयोगी है क्योंकि यह आंत की गैस को कम करने में मदद करता है। इसे खाना सुरक्षित है और यह पेट की समस्याओं को प्रभावी रूप से कम कर देता है। 

यह भी पढ़ें- आंखें फटी रह जाएंगी गन्ने के रस के ये 10 फायदे पढ़कर मासिक धर्म में दिलाता है आराम

अदरक मासिक धर्म के दर्द को भी कम करता है। इसका कारण यह है कि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। कुछ लोग इसे खाने में मसाले के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इसे खाने में मिलाने से आप अपने खाने में स्वाद के साथ एक खुश्बू भी जोड़ लेते हैं। बेशक इसे खाली पेट खाने से लाभ होता है लेकिन भरे पेट खाने से भी आपको काफी लाभ होते हैं।

यह भी पढ़ें- फ्रिज में रखें ये 13 चीजें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर, जानें कौन से वो चीजें

दवाओं का ज्यादा इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक

पेटदर्द और अन्य समस्याओं से बचने के लिए आपको स्टोर में उपलब्ध दवाएं लेने से पहले अदरक, लहसुन और अन्य आसानी से उपलब्ध खाद्य पदार्थों लेने की कोशिश करनी चाहिए। दवाओं का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है लेकिन अधिक मात्रा में दवा लेना खतरनाक हो सकता है। रोमन साम्राज्य में अदरक का इस्तेमाल आम था। भोजन का स्वाद बढ़ाने और इसके औषधीय गुणों के लाभ के कारण व्यापार के लिए एक यह महत्वपूर्ण उत्पाद था।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब