Diet for weak muscles: कमजोर मांसपेशियों और हड्डियों को ताकतवर और मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 8 चीजें

By उस्मान | Updated: August 23, 2021 10:59 IST2021-08-23T10:59:23+5:302021-08-23T10:59:23+5:30

अगर आप हमेशा थकान और कमजोरी महसूस करते हैं तो आपको इन चीजों को खाना चाहिए

Diet for weak muscles: 8 healthy foods for weakness bones and muscles, diet tips for anemia and muscles strength | Diet for weak muscles: कमजोर मांसपेशियों और हड्डियों को ताकतवर और मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 8 चीजें

हेल्दी डाइट टिप्स

Highlightsहमेशा थकान और कमजोरी महसूस करते हैं तो आपको इन चीजों को खाना चाहिए इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाते हैं ये चीजेंआसानी से उपलब्ध हो सकती हैं ये चीजें

किसी भी इंसान की सेहत की नींव बेहतर खान-पान पर टिकी है। पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाने से इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने और शरीर के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। दुर्भाग्यवश आजकल हेल्दी डाइट नहीं लेने की वजह से अधिकतर लोग थकान, कमजोरी, खून की कमी, कमजोर हड्डियां, यौन समस्याओं आदि का सामना कर रहे हैं।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जितना विटामिन जरूरी है, उतना ही कैल्शियम भी आवश्यक है। शरीर के अलग-अलग हिस्से में कैल्शियम की अलग जरूरत होती है। इसकी कमी होने पर हड्डियों संबंधित समस्याएं होने लगती हैं।

इसके अलावा कैल्शियम की कमी होने पर कई और बीमारियां हो सकती हैं। न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा आपको कुछ हेल्दी फूड्स की जानकारी दी रही हैं जिनके नियमित सेवन से आपको इन समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है। 

1) टमाटर
टमाटर खाने से शरीर में रक्त बढ़ता है। टमाटर खाने से पाचन किर्या सही होती है और त्वचा पर भी निखार लता है। टमाटर को सलाद के रूप में खाने से अधिक लाभ होता है। लेकिन याद रहे जिन लोगो को पथरी है वह टमाटर का कम सेवन करें।

2) किशमिश 
किशमिश का सवेन करना भी शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। किशमिश की 40 ग्राम मात्रा को गुनगुने पाने में अच्छे से धो ले। उसके बाद 250 एमएल दूध में डालकर उबाल ले। फिर आप इस दूध को पिए और किशमिश खा लें। यह काम दिन में दो बार करें। इससे आपकी शारीरिक थकान और कमजोरी दूर होने लग जाएगी।

3) पालक
शरीर में रक्त की कमी को दूर करने के लिए पालक अपने आहार में शामिल करें। क्योंकि शरीर को सबसे पहले रक्त की आवश्यकता होती है जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है। पालक आयरन का भंडार है और नियमित रूप से इसका रस पीन खून की कमी और मानसिक तनाव दूर होता है और त्वचा पर निखार आता है।

4) केला
केले से तुरंत ऊर्जा मिलती है। पोटेशियम का भंडार केला खाने से शरीर में शक्ति और चर्बी दोनों बढ़ती है। आप दो केले खाना खाने के बाद खाये जिसे आपके शरीर में जान तो आएगी ही इसके साथ आपकी सुंदरता भी बढ़ेगी।

5) अंजीर
एक दिन में एक कप अंजीर खाने से शरीर को लगभग 240 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन के और पोटेशियम भी पाया जाता है। रोजाना खाली पेट अंजीर खाने से कब्ज, पाचन संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं।

6) तिल और सोया दूध 
तिल में भी कैल्शियम होता है। रोजाना 1 गिलास में 1 चम्मच दूध मिलाकर पीने से कैल्शियम की कमी पूरी होती है। सोया दूध से बने टोफू में भी कैल्शियम होता है जो मजबूत हड्डियों के लिए जरूरी है।

7) साबूदाना और काजू 
साबूदाना और बाजरा में भी कैल्शियम भरपूर होता है, इसलिए इनके बने पकवानों का भी सेवन करें। काजू में कॉपर और जिंक पाए जाते हैं जो मसल्स को मजबूत बनाने में काफी असरदार हैं।
 
8) मूंगफली और बादाम
मूंगफली में प्रोटीन, विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो बाइसेप्स बनाने में मदद करते हैं यह याददाश्त को भी बढ़ाने में मदद करती हैं। बादाम में विटामिन ई और सेलेनियम पाया जाता हैं जिसकी वजह से यह वजन घटाने में मदद करता है ही और आपको स्मार्ट भी बनाने में मदद करता हैं।

Web Title: Diet for weak muscles: 8 healthy foods for weakness bones and muscles, diet tips for anemia and muscles strength

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे