लाइव न्यूज़ :

Covid-19: महाराष्ट्र में फिर से कोरोना का कहर; 24 घंटे में आए दुगने मामले, 2 की मौत

By अंजली चौहान | Updated: March 15, 2023 10:36 IST

कोविड के मामले में रिकवरी की बात करें तो पिछले 24 घंटों में वायरल संक्रमण से 68 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे रिकवरी की संख्या 79,89,565 हो गई है और 662 सक्रिय मामले राज्य से बाहर हो गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में फिर से बढ़े कोविड-19 के मामले पिछले 24 घंटों में दोगुने हुए कोरोना केस महाराष्ट्र में कोरोना से 2 लोगों की मौत

मुंबई: महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामलों से एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के डबल से अधिक मामले पाए गए हैं। राज्य में मंगलवार को करीब 155 नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए, जबकि संक्रमण के कारण दो लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। 

पुणे में सबसे अधिक मामले

जानकारी के मुताबिक, पुणे प्रशासनिक सर्कल में सबसे अधिक 75 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा मुंबई सर्कल में 49, नासिक में 13, नागपुर में 8, कोल्हापुर में 5, अकोला और औरंगाबाद में दो-दो और लातूर में एख मामला सामने आया है। 

गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में नए केस के साथ, राज्य  में कुल केसों की संख्या 81,38,653 तक पहुंच गई। सोमवार को महाराष्ट्र में 61 कोविड-19 मामलों और शून्य मृत्यु दर दर्ज की गई। 

कोविड के मामले में रिकवरी की बात करें तो पिछले 24 घंटों में वायरल संक्रमण से 68 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे रिकवरी की संख्या 79,89,565 हो गई है और 662 सक्रिय मामले राज्य से बाहर हो गए हैं। 

662 सक्रिय कोरोना वायरस मामलों में से सबसे अधिक 206 मामले पुणे जिले में पाए गए हैं। इसके बाद मुंबई में 144 और ठाणे और अन्य जिलों में 98 मामले पाए गए हैं।  स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की दर 98.17 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत थी। 

भारत में कोरोना मामले 

बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटों में 402 ताजा कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें दो लोगों की मौत की भी पुष्टि की गई है। वहीं, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 3,903 हो गए हैं। देश में कुल कोविड मामलों की संख्या 4,46,91,338 है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामहाराष्ट्रPuneकोरोना वायरसCorona
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम