लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना से लड़ने के लिए आईआईटी कानपुर ने बनाया अनोखा चेंबर, कुछ सेकेंड में व्यक्ति को कर देगा वायरस मुक्त

By भाषा | Updated: May 15, 2020 10:53 IST

यह आटोमेटिक चेंबर कुछ सेकंड में किसी को भी वायरस मुक्त कर सकता है

Open in App

ऐसे समय में जब पूरा देश लॉकडाउन से बाहर निकलने के रास्ते तलाशने में जुटा है, लोगों में सार्वजनिक स्थल खुलने पर वायरस संक्रमण बढ़ने की चिंता भी बढ़ी है। आईआईटी कानपुर ने लोगों, सरकारों और संस्थानों की इसी चिंता को ध्यान में रखते हुए एक ऐसा रोगाणुनाशक चेंबर विकसित किया है जो कुछ ही सेकेंड के भीतर व्यक्ति को रोगाणुमुक्त कर देगा।

आईआईटी—कानपुर के निदेशक प्रोफेसर अभय करंदीकर ने बृहस्पतिवार को बताया कि शोधकर्ताओं और आईआईटी कानपुर में शुरू किए गए स्टार्टअप ने मिलकर रोगाणुनाशक चेंबर तैयार किया है।

आईआईटी कानपुर इनक्यूबेटर के सीईओ डा. निखिल अग्रवाल ने बताया, ‘‘क्यूप्रो-हेल्थटेक नया रोगाणुनाशक चेंबर ला रहा है।’’ ये स्वचालित रोगाणुनाशक चेंबर पूरी तरह से बंद हैं। इसमें जब कोई व्यक्ति प्रवेश करेगा तो उसके शरीर पर रोगाणुनाशक का छिड़काव होगा और वह रोगाणुओं से मुक्त हो जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में कुछ ही सेकेंड का वक्त लगता है।

आईआईटी कानपुर का कहना है कि चेंबर का आकार ऐसा है कि इसे किसी भी कार्यालय या सार्वजनिक स्थल के प्रवेशद्वारा पर मेटल डिटेक्टर के साथ रखा जा सकता है और परिसर को रोगाणु/कोविड-19 से मुक्त रखा जा सकता है।  

देश में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 100 लोगों की मौत 

देश में कोरोना पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन किया गया है। इसके बावजूद भी संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 81 हजार, 970 पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि 27 हजार, 919 लोग ठीक हो गए हैं। इस समया कोरोना के 51 हजार, 401 मामले सक्रीय हैं। वहीं, अबतक 2649 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना से पिछले 24 घंटों के दौरान 100 लोगों की मौत हुई है, जबकि 3967 नए मामले आए सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 51401 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक 27919 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर जा चुका है। अब तक 33.63 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाआईआईटी कानपुरमेडिकल किट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

कारोबारIIT 2026: उम्मीदवार की क्षमता के अनुसार प्रश्न, एआई को देखते हुए चेंज, 23 आईआईटी का फैसला, एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रम में बदलाव

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत