लाइव न्यूज़ :

अब खाना-पीना छोड़ दें यह 10 चीजें, इम्यूनिटी खत्म करके शरीर को अंदर से कर देंगी कमजोर, वायरस जल्दी लेगा चपेट में

By उस्मान | Updated: June 4, 2020 10:33 IST

अब समय है आप अपनी खाने-पीने की आदतों में सुधार कर लें, वरना आपका शरीर कमजोर होने लग जायेगा

Open in App

कोरोना वायरस ऐसे लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है जिनका इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होता है यानी जिनके शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कम होती है। आपने देखा होगा कि कुछ लोग मौसम में बदलने या बहुत जल्दी-जल्दी बीमार हो जाते हैं। इसकी वजह उनका इम्यून सिस्टम कमजोर होना है। हालांकि डाइट में बदलाव करके इम्यूनिटी पावर बढ़ाई जा सकती है। 

इम्यूनिटी कमजोर होने के कई कारण होते हैं जिनमें कुछ खाद्य पदार्थ भी शामिल हैं। अगर इम्यूनिटी अच्छी है तो हम किसी भी वायरस से लड़ सकते हैं वहीं अगर इम्यून सिस्टम कमजोर है तो हमें कई तरह की बीमारियां घेर सकती हैं।

कुछ गलत आदतें इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकती हैं। हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनके सेवन से आपका शरीर धीरे-धीरे अंदर से कमजोर हो रहा है। 

शराब नियमित रूप से शराब पीने से इम्यून सिस्टम को नुकसान हो सकता है। एल्कोहल आंत में स्वस्थ और अस्वास्थ्यकर बैक्टीरिया के बीच संतुलन को बिगाड़ सकता है। साथ ही आपकी इम्यूनिटी को कमजोर करने का भी काम कर सकता है। ऐसे में अपनी दिनचर्या से शराब को निकाल दें और हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करें जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।

प्रोसेस्ड फूड इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी आपका भोजन होता है। हेल्दी खाना आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद कर सकता है। रिफाइंड कार्ब्स, चीनी और नमक से भरपूर आहार इम्यून सिस्टम कमजोर कर सकते हैं। प्रोसेस्ड फूड्स हमारे शरीर में गुड बैक्टीरिया कम कर सकते हैं। अपने खाने में प्याज, लहसुन, अदरक का इस्तेमाल करें। 

फास्ट फूडज्यादातर फास्ट फूड बनाने शुगर का इस्तेमाल होता है और इनमें फाइबर की मात्रा काफी कम पाई जाती है। फास्ट फूड शरीर का इम्यून सिस्टम धीरे-धीरे खराब करता है।

सोडासोडा इंसान के इम्यून सिस्टम को कमजोर करने के लिए जिम्मेदार हो सकता है। सोडा में शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होता है जो इंसुनिल में शुगर लेवल भी बढ़ाती हैं।

रिफाइनरी ऑयलयदि आप खाना बनाने में बार-बार एक ही तेल का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इस तरह का तेल आपके इम्यून सिस्मट को खराब करता है।

कैफीनकुछ लोग कॉफी पीने के काफी शौकीन होते हैं। शायद वो लोग इस बात से अंजान हैं कि कॉफी में पाए जाने वाला कैफीन इम्यून को प्रभावित करता है। इसलिए कॉफी पीने पर कंट्रोल होना बहुत जरूरी है।

स्ट्रॉबेरी बेरीज स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे हैं, लेकिन स्ट्रॉबेरी सही नहीं है। स्ट्रॉबेरी का बहुत अधिक सेवन आपकी प्रतिरोधक क्षमता को कम कर सकता है। स्ट्रॉबेरी हिस्टामाइन नामक एक घटक को छोड़ता है, जिससे जमाव होता है। हिस्टामाइन में वृद्धि से आपकी नाक में असुविधा हो सकती है और साइनस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

प्रोसेस्ड मीटइसके अलावा प्रोसेस्ड मीट भी आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को खराब करने के लिए जिम्मेदार हो सकता है। बासी खाना भी अपनी डाइट से दूर रखना ही समझदारी होगी। कई घंटों का बासी खाना इंसान आपकी सेहत पर बुरा असर डालता है।

नमक विश्व स्वास्थ्य संगठन की सिफारिशों के अनुसार वयस्कों को एक दिन में 5 ग्राम नमक से ज्यादा नमक नहीं लेना चाहिए। यह मात्रा करीब एक टीस्पून के बराबर है। जर्मनी के बॉन विश्वविद्यालय के शोधकर्ता क्रिश्चियन कुर्ट्स का कहना है- 'हम अब पहली बार ये साबित कर पाए हैं कि ज्यादा नमक का सेवन इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है।' कैंडीजथोड़ा बहुत मीठा खाने से कोई नुकसान नहीं होता है लेकिन कैंडीज और जेली जैसी चीजों का लंबे समय तक सेवन करने से स्वास्थ्य बुरी प्रभावित हो सकता है। चीनी से भरी कैंडीज सूजन का कारण बनता है और यह आगे सफेद रक्त कोशिकाओं को कमजोर करके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। रक्त में इन कोशिकाओं को संक्रमण और एंटीबॉडी से लड़ने के लिए जाना जाता है।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थी फूडहेल्थ टिप्सडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत