लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में खायें ये 5 सस्ती चीजें, इम्यूनिटी होगी मजबूत, कोरोना वायरस और भीषण गर्मी से होगा बचाव

By उस्मान | Updated: May 27, 2020 15:53 IST

Coronavirus and summer prevention diet tips in Hindi: करोना संकट और भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए इन चीजों का जरूर सेवन करें

Open in App

कोरोना संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस भयानक बीमारी से अब तक दुनियाभर में 5,684,795 लोग संक्रमित हो गए हैं और 352,225 लोगों की मौत हो गई है। भारत में इससे 150,793 लोग पीड़ित हुए हैं और 4,344 लोगों की मौत हुई है और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है इससे लड़ने का सिर्फ एक तरीका है और वो है अपने इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाना। 

यही वजह है कि तमाम एक्सपर्ट्स समेत भारत का आयुष मंत्रालय भी ऐसी चीजों के सेवन की सलाह देता है जो इम्यून पावर बढ़ाती हैं। इम्यून पावर एक दिन में नहीं बढ़ती है इसके लिए आपको खानपान का विशेष ध्यान रखने के अलावा बेहतर जीवनशैली का पालन करना होता है। इसके लिए आपको महंगे उत्पादों का सेवन करने की जरूरत नहीं है, आप बाजार में मिलने वाले सस्ते-फल सब्जियों को खाकर भी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं।

हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आपको न केवल इस भीषण गर्मी से बचाने में सहायक हैं बल्कि इम्यूनिटी बढ़ाकर वायरस से लड़ने में भी सक्षम हैं। शरीर को अंदर से मजबूत बनाने के लिए आपको रोजाना इनका सेवन करना चाहिए। 

तरबूज

गर्मियों में इसे खाने से शरीर में सिर्फ पानी की कमी ही नहीं पूरी होती बल्कि शरीर खास कर पेट में ठंडक बनी रहती हैं। तरबूज खाना कई बीमारियों में भी बहुत फायदेमंद होता है। इस फल में 92% लिक्विड होता है जिससे बॉडी को पर्याप्त हाइड्रेशन मिलता है। जिन लोगों को किडनी में पथरी होती है, उन्हें इसका इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा तरबूज में लाइकोपिन पाया जाता है जो त्वचा की चमक को बरकरार रखता है। हृदय संबंधी बीमारियों को रोकने में भी तरबूज एक रामबाण उपाय है। तरबूज में प्रोटीन, कई तरह के विटामिन्स, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, पोटेशियम, तांबे, मैंगनीज और जिंक जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। विटामिन और की प्रचुर मात्रा होने के कारण ये शरीर के इम्यून सिस्टम को भी अच्छा रखता है।  

आम

आम में फाइबर, पोटेशियम, मैग्निशियम, विटामिन बी-6, विटामिन ए और विटामिन सी आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। आम का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर नार्मल हो जाता है। आम में कैलोरी और स्टार्च ।।।हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। गर्मियों में प्रतिदिन आम के सेवन से न सिर्फ शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा कर बीमारियों से लड़ने में मदद भी करता है। आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में फायदेमंद है। आम खाने से आंखें चमकदार रहती हैं, कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है, पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 

सेब

 तमाम जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर सेब के फायदे को लेकर तमाम शोध हुए हैं। इन शोधों के आधार पर ही डॉक्टर्स हमें हर रोज सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब सबसे ज्यादा पापुलर फलों में शामिल है। सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर को मजबूजी देते हैं जिससे शरीर को भूख का एहसास नहीं होता है और वजन तेजी से घटता है। सेब में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो दिमाग में खून के प्रवाह को सही करते हैं।  बात करें, तो इसे पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। सेब सामान्य से लेकर गंभीर शारीरिक समस्याओं का इलाज करने की क्षमता रखता है। सेब के गुण आपको डायबिटीज, हृदय रोग, अस्थमा और यहां तक कि कैंसर से बचाने में भी सहायक है। 

खरबूज

खरबूज एक ऐसा फल है जिसमें 95 पानी होता है और गर्मियों में लोग इसे खाना ज्‍यादा पसंद करते हैं। ये फल शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता बल्कि यह काफी हेल्‍दी भी होता है। खरबूज में शुगर के अलावा प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, आयरन, कैलोरी, विटामिन ए, बी और सी भी पर्याप्त मात्रा में होता है, जो शरीर के पोषण के लिए बहुत जरूरी है। गर्मी के मौसम में इससे शरीर को ठंडक तो मिलती ही है, साथ ही हृदय में जलन की परेशानी भी दूर होती है। वहीं यह किडनी की सफाई भी करता है। क्योंकि इसमें शुगर और कैलोरी की मात्रा ज्यादा नहीं होती है इसलिए वजन कम करने वालों के लिए खरबूज काफी फायदेमंद होता है।

मौसमी

मौसमी और संतरा, एक ऐसे फल है जिसमें विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है। ये खाने में स्वादिष्ट भी होते हैं और इनके सेवन से सेहत को भी फायदा होता है। गर्मियों में बड़े चाव से लोग मौसम्बी खाते हैं और इसका जूस भी पीते हैं। मौसम्बी के सेवन से पाचन शक्ति मजबूत बनती है, कब्ज से राहत मिलती है और ये फल वजन को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा प्रेगनेंसी और एड्स में मौसम्बी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत