लाइव न्यूज़ :

बारिश के मौसम में खूब खाते हैं भुट्टा तो जान लीजिए क्या होगा आपके शरीर पर इसका असर? जानें सेहत पर इसके नुकसान और फायदे

By अंजली चौहान | Updated: July 5, 2023 18:17 IST

भुट्टा एक साबुत अनाज है जो बहुत ताकतवर माना जाता है और शरीर के लिए हेल्दी रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देमक्का में जिंक, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैंभुट्टे में विटामिन ए, विटामिन बी-6 पाया जाता है भुट्टा ज्यादा खाने से पेट खराब हो सकता है

नई दिल्ली: मानसून सीजन में गर्म-गर्म भुट्टे खाना किसे पसंद नहीं होता। बारिश के समय हम सभी सड़क किनारे खड़े होकर भुट्टा जरूर खाते हैं। कई बार इस लजीज व्यंजन को हम दिन में कई बार खा जाते हैं लेकिन बहुत कम लोगों को इस चटपटे भुट्टे के फायदे और नुकसान के बारे में पता है।

दरअसल, स्वाद से भरा मक्का या भुट्टा खाने के कई फायदे भी है जो हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में आइए आज हम आपके इसके कई फायदों और नुकसानों से अवगत कराते हैं। 

भुट्टा खाने के फायदे

1 मक्के में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइर्डेट पाया जाता है। कार्बोहाइर्डेट से भरपूर मक्का खाने से न सिर्फ पेट भरता है बल्कि आपको ऊर्जा भी देता है। 

2 भुट्टा खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। भुट्टे में विटामिन सी बायोफ्लेवोनॉयड्स, कैरोटेनॉयड्स, फाइबर मौजूद होते हैं जो कि कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। 

3 उम्र बढ़ने के साथ हमारी त्वचा खराब होने लगती है। चेहरे में झुरियां आने लगती है लेकिन मक्का में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे ये हमारी त्वचा हेल्दी रहती है और जवां दिखती है।

4 भुट्टा एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड से भरपूर होता है और यह कैंसर के खतरे को कम करता है। मक्का खाने से आपके कैंसर का खतरा कम हो जाता है। 

5 मक्का खनिज, मैग्नीशियम से भरपूर होता है और इसके पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसे में भुट्टा खाने से आपकी हड्डियां स्वस्थ्य रहती है।

भुट्टा खाने के नुकसान 

बरसात के मौसम में स्वाद से भरा भुट्टा ज्यादा खाने से आपको अपच और पेट खराब होने की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

डायबिटीज रोगियों के डाइट में रोजाना भुट्टा खाने से उन्हें नुकसान पहुंचता है। हर दिन भुट्टा खाने से ब्लड शुगर बढ़ जाता है जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाता है।

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको भुट्टा खाने से बचना चाहिए। इसका सेवन करने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में लिखित जानकारी सामान्य अध्ययन पर आधारित है। कृपया कर नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कर पेशेवर या वित्तीय सलाहकार से परामर्श करना याद रखें। लोकमत हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।)  

टॅग्स :मानसून हेल्थ टिप्स हिंदीहेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब