लाइव न्यूज़ :

Cold Water Side Effect: गर्मियों में ऐसे ही मत पी लिया कीजिए ठंडा पानी, बढ़ सकती है आपकी परेशानी-हो सकते हैं बीमार, जानें इसके बड़े नुकसान

By आजाद खान | Updated: April 12, 2023 18:15 IST

जानकारों की माने तो गर्मी में ठंडा पानी आपके सेहत के लिए सही नहीं है। इससे आपको गंभीर समस्या हो सकती है। यही कारण है कि इस सीजन में नार्मल पानी पीने की सलाह दी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देगर्मियां आते ही लोग ठंडा पानी बहुत ही पसंद से पीना शुरू कर देते है।लेकिन क्या आप जानते है कि ठंडा पानी आपको कितना नुकसान पहुंचाता है। इससे आपको सर्दी, खांसी से लेकर गंभीर समस्याएं भी हो सकती है।

Side Effect Of Cold Water:  गर्मियां आते ही लोगों में ठंडी पानी पीने का चलन आम होने लगता है और लोग बोतल भर-भर कर ठंडा पानी रखने व पीने लगते है। गर्मियों में ठंडा पानी तो आपको पल भर के लिए आराम दे सकता है, लेकिन ये आपके लिए मुसिबत भी बन सकता है। जी हां गर्मी में ठंडा पानी कोई समझदारी की बात नहीं है, इससे आप बीमार भी हो सकते है। 

बाहर से आने या किसी काम से आने के बाद ठंडा पानी पी लेने से आपकी समस्या बढ़ सकती है और इससे बीमार भी हो सकते है। ऐसे में आइए जानते है कि गर्मियों में ठंडा पानी पी लेने से हमें क्या नुकसान होता है और इससे कैसे बचा जाएं। 

बन सकता है बलगम, हो सकते है बीमार

गर्मी के सीजन में जब कभी भी आपको गर्मी लगे तो थोड़ा ठहर कर ठंडा पानी पीया करें। अगर आप तुरंत की ठंडा पानी पी लेंगे तो इससे आपके गले में दर्द हो सकता है जिस कारण आप में बलगम की समस्या हो सकती है। यही नहीं इससे आपको बुखार भी आ सकता है और आप खांसी से भी परेशान हो सकते हैं। 

ठंडा पानी पीने से आपका दिमाग फ्रीज भी हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप ठंडा पानी पीते है तो इससे आपके दिमाग को एक संदेश मिलता है जिसके कारण आप में सिर दर्द की समस्या होने लगती है। ऐसे में कई लोगों को ऐसा लगता है बाहर से आने के कारण उनके सिर में दर्द हो रहा है लेकिन ऐसा नहीं, उकने द्वारा ठंडा पानी पीने के कारण ये दर्द हो रहा है। 

कब्ज की समस्या वाले मरीज रहें दूर, खान पचाने में भी करता है दिक्कत

जो लोग कब्ज की समस्या से परेशान है, उन्हें ठंडा पानी से दूर ही रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप ठंडा पानी पीते हैं तो भोजन शरीर से गुजरते समय सख्त हो जाता है और आंतें भी सिकुड़ जाती है, जो कब्ज के प्रमुख कारणों में से एक है। यही कारण है कि आपके पेट में दर्द होता है और इससे कब्ज जैसी समस्या पैदी होती है। 

जब कभी आप ठंडा पानी पी लेते है तो इससे आपके मेटाबॉलिज्म पर भी बुरा असर पड़ता है। ये पानी आपके मेटाबॉलिज्म को स्लो कर देता है जिससे आपमें एनर्जी की कमी हो जाती है। यही नहीं ठंडा पानी आपके हर्ट रेट को भी कम करता है। इसके अलावा ये आपके पाचन में दिक्कत पैदा करता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब