लाइव न्यूज़ :

सर्दी-जुकाम और तनाव हैं कमजोर इम्युनिटी के संकेत, जानें 6 हैरान कर देने वाले खास लक्षण, कोरोना और ओमीक्रोन से ऐसे करें बचाव

By आजाद खान | Updated: January 31, 2022 11:57 IST

कमजोर इम्युनिटी के कारण आपको स्किन रैशेज, जोड़ों में दर्द और पेट में हमेशा दिक्कतें जैसी परेशानियां देखने को मिलेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना और ओमीक्रोन मरीजों में कमजोर इम्युनिटी के लक्षण पाए गए हैं। कमजोर इम्युनिटी होने पर आप एक्सरसाइज और योग किया करें।तनाव और सर्दी-जुकाम कमजोर इम्युनिटी के तरफ इशारा करते हैं।

Sign of Low Immunity: कोरोना और ओमीक्रोन वाले रोगी में अकसर इम्युनिटी को कमजोर पाया गया है। इम्युनिटी के कमजोर होने के कारण यह वायरस हमें आसानी से अपना शिकार बनाता है। ऐसे में हमें इससे बचने के लिए अपना इम्युनिटी को मजबूत करना होगा। तो आज के इस लेख में जानेंगे कि क्या है कमजोर इम्युनिटी के लक्षण और कैसे हम इस से बच सकते हैं। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

इम्युनिटी के कमजोर होने के कारण (Sign of Low Immunity)

इम्युनिटी के कमजोर होने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार हमारे शरीर को पोषण वाले खाने नहीं मिलते हैं तो कई बार हमारी गलत लाइफस्टाइल के कारण हम कमजोर इम्युनिटी का शिकार हो जाते हैं। नीचे बताए गई कारण यह इशारा करती है कि आपकी इम्युनिटी कमजोर हो गई है और यह भी बताने की कोशिश की गई है इससे कैसे इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए क्या किया जा सकता है। 

1. लगातार थकान बने रहना है कमजोर इम्युनिटी का सबूत

जिन लोगों में लगातार थकान बने रहने की शिकायत होती है उनका इम्युनिटी कमजोर है। 7-8 घंटे की नींद के बाद भी अगर आप सुबह एनर्जेटिक महसूस नहीं करते है तो यह साफ है कि आपकी इम्युनिटी कमजोर है। अगर आप बिना मेहनत वाले काम भी नहीं करते हैं, फिर भी आप कमजोरी महसूस करते हैं तो यह कमजोर इम्युनिटी की निशानी है। 

जानकार कहते है कि कमजोर इम्युनिटी का इलाज एक्सरसाइज और योग में है। अगर आप हर रोज एक्सरसाइज और योग करना शुरू कर दें तो आपको फर्क जल्दी ही नजर आएगा। 

2. लंबे समय तक सर्दी-जुकाम बना रहना है खतरे की निशानी

जानकारों का कहना है कि सर्दी-जुकाम के समय एंटीबॉडी विकसित करने और कीटाणुओं से लड़ने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को 3 से 4 दिन लगते हैं, ऐसे में आम तौर पर सर्दी-जुकाम 3-4 दिन तक ही रहते हैं। लेकिन अगर आपकी सर्दी-जुकाम 3-4 दिन से भी ज्यादा समय से है तो ऐसे में यह आपके लिए खतरे की घंटी है। इससे यह साफ होता है कि आप कमजोर इम्युनिटी से परेशान है। इसलिए ऐसे हालात में आप डॉक्टर को तुरंत देखाएं। 

3. कमजोर इम्युनिटी से होती है लगातार पेट संबंधित समस्या

पेट संबंधित समस्याओं का अकसर कारण भी कमजोर इम्युनिटी होता है। इसका सीधा संबंध आंत और पेट से भी होता है। यही कारण है कि पेट खराब होने वाले लोगों की सेहत अच्छी नहीं होती है। हमारे शरीर में लगभग 70% प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले ऊतक हमारी आंत में होते हैं। अगर आप दस्त, सूजन, कब्ज आदि से पीड़ित हैं तो यह कमजोर इम्युनिटी के तरफ इशारा करता है। 

4. एलर्जी की समस्या को जन्म देता है कमजोर इम्युनिटी

मौसमी बुखार भी कमजोर इम्युनिटी के कारण आता है। अगर आपकी आंखों में हमेशा पानी रहता है या किसी चीज को खाने के बाद आपको उसका उल्टा रिएक्शन देखने को मिलता है तो यह शरीर में एलर्जी की निशानी है। इस एलर्जी के कारण हमें स्किन रैशेज, जोड़ों में दर्द और पेट में हमेशा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मामले के जानकार इस लक्षण को कमजोर इम्युनिटी का नाम देते हैं। 

5. कमजोर इम्युनिटी से हो सकता है अधिक तनाव

एक्सपर्ट का कहना है कि अधिक तनाव से भी हमारे शरीर में इम्युनिटी कमजोर होती है। तनाव लेने से श्वेत रक्त कोशिकाओं और लिम्फोसाइट की संख्या में कमी आती है जो हमारे शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इसलिए अगर हमें कोरोना और ओमीक्रोन से लड़ना है तो सबसे पहले हमें अपने इम्युनिटी को मजबूत करना होगा।   

6. शरीर के घाव भरने में देरी है कमजोर इम्युनिटी का लक्षण

शरीर के घावों का जल्दी नहीं भरना भी कमजोर इम्युनिटी के लक्षण को साफ करता है। जब कभी भी आपके शरीर पर लगे घाव या चोट जल्दी ठीक न हो तो आप मान लें कि आपकी इम्युनिटी मजबूत नहीं है। ऐसे हालात में आप अपने इम्युनिटी को मजबूत करें और कोरोना और ओमीक्रोन से बचें। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :Coronaओमीक्रोन (B.1.1.529)Omicronकोरोना वायरसडाइट टिप्सभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत