लाइव न्यूज़ :

9 साल से इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं मिथुन, यह है बीमारी का इलाज

By उस्मान | Updated: May 15, 2018 12:53 IST

मिथुन इस बीमारी का दिल्ली में इलाज करा रहे हैं।

Open in App

फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती पीठ दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं। वो दिल्ली में अपना इलाज करा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें साल 2009 में फिल्म 'लक' की शूटिंग के दौरान कमर में चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें अक्सर पीठ दर्द की समस्या रहने लगी। हालांकि वो इलाज के लिए लॉस एंजिलिस भी गए थे। लेकिन बाद में उन्हें फिर यह समस्या होने लगी। बताया जा रहा है कि पिछले एक साल से मिथुन ऊटी स्थित अपने घर में आराम कर रहे थे लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें इलाज के लिए दिल्ली आना पड़ा है। 

पीठ दर्द के कारण

जर्नल फिजिशियन डॉक्टर अजय लेखी के अनुसार, पीठ के दर्द से आजकल लगभग हर दूसरा आदमी परेशान है और इससे छुटकारा पाने के तमाम कोशिशों के बावजूद भी, स्थायी रूप से यह समस्या दूर नहीं होती है। शायद आपको यह जानकार आश्चर्य हो कि आपके बैक पेन का कारण आपके रोजमर्रा के कुछ काम ही हैं। अगर आप इन दैनिक कामों में थोड़ी सी सावधानी बरतें तो काफी हद तक आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- धीरे-धीरे 'भूत' जैसे बनते जा रहे हैं ये दो भाई, यह बीमारी है वजह

1) भारी वजन उठाना

कभी-कभी भारी चीज को उठाना या गलत तरीके से उठाने से आपको पीठ दर्द की समस्या हो सकती है. गलत तरीके से भारी चीजें उठाने से कुछ नसों में खिंचाव हो जाता है और आगे चलकर पीठ में दर्द होने भी लगता है।

2) खराब रास्ता

अगर आप उबड़ खाबड़ रास्तों पर ड्राइव करते हुए रोजाना ऑफिस जाते हैं तो ऐसे में भी आपको बैक पेन होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

3) गलत पोजीशन में बैठना

यह पीठ दर्द का सबसे मुख्य कारण है। अधिकतर लोग अपने ऑफिस में घंटो कंप्यूटर के सामने एक ही पोजीशन में बैठे रहते हैं। जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी अकड़ जाती है और इसमें दर्द होने लगता है।

4)  बेड या काउच पर बैठना

अगर आपको लगता है कि बेड या सोफे पर बैठे हुए जब आप अपनी टाँगे पूरी तरह फैला देते हैं तो यह आराम करने का सबसे सही तरीका है, तो आप गलत हैं। क्योंकि ऐसे पोजीशन में बैठे रहने से भी पीठ में दर्द होने लगता है।

यह भी पढ़ें- 4 साल से डिप्रेशन से पीड़ित हैं 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम, डिप्रेशन के लक्षण और बचने के उपाय

पीठ दर्द से बचें के उपाय

- ज्यादा वजन बढ़ने से आपको पीठ दर्द की समस्या हो सकती है. इसलिए वजन मेंटेन रखें।- पीठ दर्द से बचने के लिए आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए।- पढ़ते समय या मोबाइल और टैबलेट के इस्तेमाल के दौरान बहुत आगे न झुकें।- काम करने के अलावा सोफे पर बैठे हुए या टीवी देखते हुए भी कमर को सीधा रखें।- बिलकुल चपटी चप्पलें भी पीठ के लिए बुरी हैं और बहुत ऊंची हील भी, इसलिए छोटी एड़ी के जूते पहनें।- ज्यादा नरम गद्दे से रीढ़ की हड्डी टेढ़ी होने लगती है. इसलिए लक्षण दिखने पर गद्दा बदलें।

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :मिथुन चक्रबर्तीहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?