लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट में खुलासा, चमगादड़ से नहीं फैलता निपाह वायरस, यह है सही वजह

By उस्मान | Updated: May 26, 2018 16:49 IST

ऐसा कहा जा रहा था कि यह जानलेवा वायरस चमगादड़ से फैलता है।

Open in App

निपाह वायरस के चपेट में आने से अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है। ऐसा कहा जा रहा था कि यह जानलेवा वायरस चमगादड़ से फैलता है। लेकिन जांच में यह बात सामने आई है कि इस वायरस के फैलने की वजह चमगादड़ नहीं है। इस बात का खुलासा भोपाल स्थित उच्च सुरक्षा पशु रोग प्रयोगशाला ने की है।  यहां चमगादड़ और सूअरों के कुल 21 नमूने भेजे गए थे और सभी नमूने नकारात्मक पाये गये हैं। 

केंद्रीय पशुपालन आयुक्त एसपी सुरेश की अगुआई वाली एक टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में जानवरों की जांच के बाद कहा कि जानवरों में निपाह वायरस की किसी तरह के घटना की पहचान नहीं हुई है और इस वायरस से सिर्फ इंसान प्रभावित हुए हैं।   

भोपाल लैब में कई सैंपल्स भेजे गये थे, जिनमें वह चमगादड़ भी शामिल था, जो पेरम्बरा गांव में निपाह वायरस के पीड़ित मूसा के घर मिले थे। बता दें कि मूसा के दोनों बेटों और रिश्तेदार की भी इस वायरस से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी 21 सैंपल पेरम्बरा और उसके आस-पास के इलाके से इकट्ठा किये गये थे। 

यह भी पढ़ें- निपाह वायरस के खौफ में हेल्थ वर्कर्स से दूर भाग रहे हैं लोग, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवायजरी

अध्ययनों ने चमगादड़ को ही माना था कारण

हालांकि कई अध्ययन इस बात के पुष्टि करते हैं कि इस वायरस के मूल स्रोत फ्रूट बैट यानी फल खाने वाले चमगादड़ ही थे। सबसे पहले निपाह वायरस 1988 में मलेशिया के कामपुंग सुंगाई निपाह गांव में पाया गया था। खजूर खाने वाले लोगों तक सबसे पहले यह वायरस पहुंचा। मलेशिया में चमगादड़ मानव बस्तियों से दूर हमेशा से जंगलों में ही रहते थे। उन्हें जब तक भोजन मिलता रहा, तब तक वो वहां रहे। डबल्यूएचओ के अनुसार, चमगादड़ों से मनुष्यों और जानवरों में वायरस संक्रमण होने की वजह यह है कि चमगादड़ों के प्राकृतिक पर्यावास यानी स्रोत और ठिकाने खत्म हो गए। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवायजरी

कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश जैसे अन्य राज्यों में निपाह वायरस के फैलने के डर के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आम जनता और स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के लिए एडवायजरी जारी की है। इसमें यह बताया गया है कि इन्हें अति जोखिम वाले इलाकों में क्या एहतियाती कदम उठाने चाहिए और साथ ही यह जानकारी दी गई है कि यह बीमारी कैसे फैलती है और इसके क्या लक्षण होते हैं। मंत्रालय ने आम जनता को ताड़ी, जमीन पर पड़े पहले से खाए हुए फलों का सेवन करने और इस्तेमाल में ना लाए जा रहे कुओं में ना जाने तथा केवल ताजा फल खाने की सलाह दी है। 

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :निपाह वायरसकेरलभोपालहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

स्वास्थ्य अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार