लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिकों ने बताया, रोजाना ये 5 आसान एक्सरसाइज करके 100 साल जी सकता है इंसान

By उस्मान | Updated: August 9, 2019 16:08 IST

वैज्ञानिकों का मानना है कि नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटी में शामिल होकर एक स्वस्थ और लंबा जीवन जिया जा सकता है।

Open in App

दुनिया का हर इंसान एक स्वस्थ और लंबा जीवन चाहता है। लेकिन खराब लाइफस्टाइल और डाइट की वजह से लंबा जीवन महज एक सपना ही रह गया है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, इन दिनों औसत जीवन प्रत्याशा लगभग 72 वर्ष है। वैसे अमर होने का कोई फार्मूला नहीं है लेकिन आज भी कुछ लोग लंबा जीवन जीते हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह उनका बेहतर लाइफस्टाइल है। 

वैज्ञानिकों का मानना है कि नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटी में शामिल होकर एक स्वस्थ और लंबा जीवन जिया जा सकता है। लेकिन इसके लिए यह जानना जरूरी है कि वो फिजिकल एक्टिविटी कौन-कौन सी हैं। कई ऐसी एक्सरसाइज है जो अलग-अलग तरीके से आपकी सेहत पर असर डालती हैं। कुछ एक्सरसाइज आपके दिल को स्वस्थ रखती हैं, कुछ बॉडी को इंजरी से बचाती हैं और कुछ स्ट्रेस लेवल मैनेज करती हैं। चलिए जानते हैं आपको रोजाना कौन-कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए। 

टेनिस और अन्य खेलकोपेनहेगन सिटी हार्ट स्टडी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक हालिया अध्ययन से पता चला है कि जो लोग टीम स्पोर्ट्स खेलते हैं, वे उन लोगों की तुलना में अधिक जीते हैं, जो अकेला खेलते हैं। विशेषज्ञों का दावा है कि मिलजुलकर रहने-खेलने से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और व्यायाम के प्रति  आपकी दिलचस्पी बढ़ती है। 

वजन घटाने के लिए कॉलनेटिक्सकॉलनेटिक्स वजन कम करने के लिए एक बेहतर एक्सरसाइज है। इससे शरीर की सभी नसों को ऊर्जा मिलती है जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है। इसमें क्रंचेस, साइड बेंड, लॉन्ग आर्म सिट-अप्स और प्लैंक शामिल हैं। इसे किसी भी उम्र का व्यक्ति कर सकता है। 

स्विमिंगलो इम्पैक्ट एक्सरसाइज होने के बावजूद स्विमिंग को एक बेहतर कार्डियो वर्कआउट माना जाता है जो आपके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और आपकी मांसपेशियों के ढांचे को मजबूत करता है। तैराकी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है। नतीजतन, आप अधिक ऑक्सीजन प्राप्त करते हैं जो मस्तिष्क के उचित कार्य और फोकस के लिए महत्वपूर्ण है।

रनिंगअध्ययनों से पता चला है कि दौड़ने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को काफी कम करने में मदद मिलती है। रक्त में अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग का मुख्य कारण है। रनिंग उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन कोशिकाओं के उत्पादन को उत्तेजित करता है जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल के सही संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, दौड़ने से आपके दिल का व्यायाम होता है, जो हर धड़कन के साथ इसे बड़ा और मजबूत बनाता है। यह आपके शरीर को हृदय रोग के विकास से रोक सकता है और इसलिए, इसे लंबे समय तक जीने में मदद करता है।

स्वस्थ रीढ़ के लिए एंटी-ग्रेविटी योगयोग हेल्दी माइंड और हेल्दी बॉडी के लिए जरूरी है। इससे रीढ़ को आराम मिलता है। स्ट्रेचिंग से रीढ़ को ज्यादा पोषण मिलता है और वो स्वस्थ रहती है। इतना ही नहीं इससे आपको जीवन में डिस्क, बैक पेन आदि समस्याओं से बचने में अदद मिलती है। इसके अलावा दिमाग शांत रहता है और स्ट्रेस कम होता है।

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्सवजन घटाएंमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब