लाइव न्यूज़ :

पेट की चर्बी से पाना है छुटकारा तो नाश्ते में शामिल करें ये आहार, रोजाना सेवन से मिलेगा चमत्कारी फायदा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: March 8, 2024 16:10 IST

पेट की चर्बी से छुटकारा पाना सबसे मुश्किल काम है। यह हमारे शरीर के अंदर गहराई से जमा होती है। यही कारण है कि खूब मेहनत करने के बाद भी पेट के आसपास जमा चर्बी आसानी से नहीं जाती।

Open in App
ठळक मुद्देपेट की चर्बी से छुटकारा पाना सबसे मुश्किल काम हैव्यायाम और संतुलित आहार के मिश्रण के साथ इस समस्या से निदान पाया जा सकता हैखूब मेहनत करने के बाद भी पेट के आसपास जमा चर्बी आसानी से नहीं जाती

Best breakfast options to lose belly fat: पेट की चर्बी से छुटकारा पाना सबसे मुश्किल काम है। यह हमारे शरीर के अंदर गहराई से जमा होती है। यही कारण है कि खूब मेहनत करने के बाद भी पेट के आसपास जमा चर्बी आसानी से नहीं जाती। पेट की चर्बी  उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, मधुमेह जैसे स्वास्थ्य समस्याओं का एक प्रमुख कारण है। व्यायाम और संतुलित आहार के मिश्रण के साथ इस समस्या से निदान पाया जा सकता है। सुबह-सुबह अपने आहार में प्रोटीन और फाइबर शामिल करना समग्र वजन कम करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है जो पेट की चर्बी कम करने में भी मदद कर सकता है। रोजाना के  कैलोरी सेवन को नियंत्रित कर के वजन घटाने में मदद करने में सुबह का नाश्ता बेहद अहम है। यहां हम आपको कुछ ऐसे आहार बताने जा रहे हैं जिनका नाश्ते में सेवन करने से पेट की चर्बी से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। 

इडली-सांभर - इडली में वसा की मात्रा कम होती है। इसे दाल और विभिन्न सब्जियों से युक्त पौष्टिक सांभर के साथ खाना सुबह के नाश्ते का एक उचित विकल्प हो सकता है। यह पेट भरने वाला नाश्ता दिन के दौरान दोपहर के भोजन तक आपको भूख से दूर रखेगा। इससे अतिरिक्त कैलोरी की मात्रा में कटौती होगी। 

दलिया- दलिया फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। दलिया फिटनेस के लिए तो अच्छा है ही साथ ही यह  डायबिटीज के रोगियों के लिए भी बड़े काम का आहार है। दलिया कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फोलेट, जिंक, पोटेशियम, थायमिन और कई प्रकार के मिनरल्स और विटामिंस का स्रोत है। दलिया को ब्रेकफास्ट से आपको पूरा दिन एनर्जी मिलेगी। यह कोलेस्ट्रेल को नियंत्रित करता है। दलिया फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। 

मूंग दाल का चीला: सब्जियों के साथ मूंग दाल के घोल से बना चीला खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही यह प्रोटीन से भरपूर, फाइबर से भरपूर और कैलोरी से कम होता है। यह आपके पेट की चर्बी को कम करने के लिए एक आदर्श नाश्ता बन सकता है।

स्प्राउट्स चाट: अंकुरित मूंग या चने को प्याज, टमाटर और मसालों के साथ मिलाकर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक चाट बनाई जाती है। नाश्ते का यह विकल्प सुनिश्चित करेगा कि आप अपने शरीर को फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों जैसे पोषक तत्व मिलें। स्प्राउट्स में एक प्रकार का एंजाइम पाया जाता हैं, जो खाद्य पदार्थों को आसानी से पचाने में आपकी मदद करता है। इसके साथ ही इसमे मौजूदा फाइबर पेट के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। वेट लॉस डाइट के रूप में स्प्राउट्स एक बेहतर विकल्प है। इसमे कैलरी की बहुत कम मात्रा पाई जाती है। इसके साथ ही इसमें मौजूद फाइबर आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखते हैं और बार बार भूख लगने की समस्या को रोकते हैं।

(डिस्क्लेमर:  लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यह पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के संबंध में आपके किसी भी प्रश्न के लिए हमेशा अपने चिकित्सक या अन्य योग्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की सलाह लें लोकमत हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता।)

टॅग्स :Health and Family Welfare Servicesफिटनेस टिप्सघरेलू नुस्खेयोगYoga
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर को कहें अलविदा, इन 5 गैजेट्स से आसान बनाएं अपनी कुकिंग; मिनटों में तैयार होगा खाना

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार