लाइव न्यूज़ :

Benefits of Jamun Vinegar: आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो हर रोज लीजिए एक चम्मच जामुन का सिरका, जानिए इसके जादुई फायदे

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 20, 2024 06:55 IST

आयुर्वेद में जामुन के सिरका का प्रयोग बतौर औषधि किया जाता है। जामनु के सिरका में मुख्य रूप से 'एसिटिक' एसिड पाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देआयुर्वेद में जामुन के सिरका का प्रयोग बतौर औषधि किया जाता हैजामनु के सिरका में मुख्य रूप से 'एसिटिक' एसिड पाया जाता है।जामुन के सिरका से मधुमेह की बीमारी काफी हद तक खत्म हो जाती है

Benefits of Jamun Vinegar: जामनु के सिरका में मुख्य रूप से 'एसिटिक' एसिड पाया जाता है। इस कारण से जामुन से बने सिरके का स्वाद खट्टा होता है और गंध तीखी होती है। आजकल, रसोई में इसका प्रयोग आमतौर पर खाना पकाने में किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में जामुन के सिरका का प्रयोग बतौर औषधि किया जाता है।

आयुर्वेद मानता है कि जामुन का सिरका में ऐसे आयुर्वेदिक गुण हैं, जिसका उपयोग हाइपरग्लेसेमिया, हृदय रोग, दस्त, पाचन तंत्र की कमजोरी को ठीक करने में किया जाता है। इसके अलावा जामुन का सिरका प्लीहा वृद्धि को कम करने में सहायक होता है।

जामुन फल के गूदे से बना सिरका में ऐसे गुण होते हैं कि उससे मधुमेह की बीमारी काफी हद तक खत्म हो जाती है। जामुन के सिरके का उपयोग कई सामान्य विकारों में घरेलू उपचार के रूप में भी किया जा सकता है। इस सिरके में पॉलीफेनोलिक पाये जाते हैं, जो कैंसर, हृदय रोग, गठिया और अस्थमा की बीमारी में बेहद प्रभावी होते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार जामुन का सिरका मुख्य रूप से कफ दोष पर काम करता है। जामुन के सिरके में कई जीवाणुरोधी और रोगाणुरोधी गुण पाये जाते हैं और ये पेट में गैस्ट्रिक जूस को बढ़ाते हैं। जिसके कारण मनुष्य का पाचन तंत्र अच्छा रहता है और कब्ज की समस्या नहीं होती है। इसमें मोजूद एंटीडायबिटिक गुण हाइपरग्लेसेमिया में सुधार करते हैं।

जामुन के सिरका के फायदे

सिरका ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है

जामुन का सिरका ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में प्रभावी पाया जाता है। इसमें कई ऐसे यौगिक होते हैं जो स्टार्च को ऊर्जा में परिवर्तित करने में मदद करते हैं, जो ब्लड शुगर के स्तर में अचानक वृद्धि को रोकने में मदद कर सकते हैं। डायबिटीज वाले लोगों के लिए जामुन के सिरके का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है।

पाचन में सहायता करता है

जामुन के सिरके में एसिटिक एसिड प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। यह भोजन को तोड़ने और पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करने में मदद करता है। भोजन से पहले एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच जामुन का सिरका मिलाकर पीने से पाचन में सुधार और पाचन समस्याओं को रोकने में मदद मिल सकती है।

हृदय को स्वास्थ्य रखता है

जामुन सिरका हृदय स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C के कारण, यह हृदय संबंधी समस्याओं के खतरे को कम करने में सहायता प्रदान करता है।

त्वचा में निखार लाता है

जामुन सिरका आपकी त्वचा की सुरक्षा करता है और उसे स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल गुण, और विटामिन C आपकी त्वचा की सौन्दर्यता को बढाता हैं।

वजन घटाने में मदद करता है

जामुन का सिरका मेटाबॉलिज्म में सुधार और भूख कम करके वजन घटाने में मदद करता है। यह वसा और कार्बोहाइड्रेट को तोड़ने और उन्हें ऊर्जा में परिवर्तित करने में मदद कर सकता है, जिससे शरीर में वसा के संचय को रोकने में मदद मिल सकती है।

टॅग्स :आयुर्वेदहेल्थ टिप्सभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!