लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान भारत : फ्री इलाज, 5 लाख बीमा के लिए ₹30 का 'गोल्डन कार्ड' लेना हुआ आसान, इस जगह बनेगा जल्दी

By उस्मान | Updated: October 3, 2019 12:49 IST

आयुष्मान भारत योजना में फ्री इलाज और बीमा लेने के लिए गोल्डन कार्ड बनवाना जरूरी है, अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो आप इसे आसानी से बनवा सकते हैं और वो भी सिर्फ 30 रुपये में.

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा शुरू हुई दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) को हाल ही में एक साल पूरा हुआ है। योजना के पहले साल में 47 लाख मरीजों का फ्री इलाज हुआ है जिससे उनके करीब 7500 करोड़ रुपये बचे हैं।

पिछले साल 23 सितंबर, 2018 को शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक 10 करोड़ 45 लाख ई-कार्ड यानी गोल्डन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। योजना से अब तक 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 18,236 सरकारी और गैर सरकारी अस्पताल जुड़ चुके हैं।

इलाज के लिए जरूरी है गोल्डन कार्ड

इस योजना के तहत देश के दस करोड़ गरीब परिवारों को कैंसर सहित 1300 से ज्यादा बीमारियों का मुफ्त इलाज और हर परिवार को 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर दिया जा रहा है। अगर आपका नाम इस योजना के अंतर्गत आता है और आप इसका लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके पास 'गोल्डन कार्ड' होना जरूरी है। इस कार्ड को आयुष्मान कार्ड (Ayushman Bharat Yojana Golden Card) के नाम से भी जाना जाता है।

गोल्डन कार्ड बनवाना हुआ आसान

अगर आपका नाम आयुष्मान भारत योजना में है और आप गोल्डन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आपको इस योजना में शामिल अस्पताल या जन सेवा केंद्र से संपर्क करना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्ड बनवाने के लिए जनसेवा केंद्र बनाए गए हैं, जहां आप इस कार्ड को बनवा सकते हैं। इसे बनवाने के लिए आपको मात्र 30 रुपये देने होंगे और साथ में राशन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर बताना होगा।

आयुष्मान भारत में एक नया प्रावधान किया गया है। नया नियम यह है कि इस योजना से जुड़े परिवार में शादी करके आई नई नवेली बहू को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं लेने के लिए किसी कार्ड या डाक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं होगी। ऐसी महिलाएं सपनी पति का आधार कार्ड दिखाकर सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगी। बता दें कि पहले ऐसी महिलाओं को विवाह प्रमाण पत्र जरूरी होता था।

आयुष्मान भारत में ऐसे देखें अपना नाम

-सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें https://mera.pmjay.gov.in/search/login

-इसके बाद अपना मोबाइल नंबर ऐड करें

- इसके बाद कैप्चा ऐड करें

- फिर ओटीपी जेनेरेट करें

- उसके बाद  ओटीपी नंबर ऐड करें

- उसके बाद राज्य सेलेक्ट करें

- उसके अपने नाम या जाति श्रेणी से सर्च करें

- उसके बाद अपनी डिटेल इंटर करें और सर्च करें

आयुष्मान भारत हेल्पलाइन नंबर

आप इन नंबरों पर इस बात का पता कर सकते हैं कि आप आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी हैं या नहीं। हेल्पलाइन का नंबर 14555 है। इस पर मरीज आयुष्मान भारत योजना की जानकारी ले सकते हैं। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का एक और हेल्पलाइन नंबर 1800 111 565 भी है। यह नंबर 24 घंटे चालू रहेगा।

टॅग्स :जन आरोग्‍य योजनानरेंद्र मोदीहेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार