लाइव न्यूज़ :

आयुर्वेद का खजाना माने गए हैं इन 3 पेड़ों के पत्ते, सिर से पैर तक कई बीमारी का कर सकते हैं इलाज

By उस्मान | Updated: January 7, 2021 16:40 IST

आयुर्वेदिक हेल्थ टिप्स : कहीं भी दिख जाए ये पेड़ तो इनके पत्ते तोड़कर घर ले आना

Open in App
ठळक मुद्देकई रोगों को ठीक कर सकते हैं इनके पत्ते और जड़आयुर्वेद में माना गया है औषधिजानिये इस्तेमाल का क्या है तरीका

आयुर्वेद में ऐसे कई पेड़-पौधे और जड़ी बूटियां हैं जिनमें सिर से लेकर पैरों तक तमाम बीमारियों का इलाज करने की क्षमता होती है। बस आपको उनका इस्तेमाल आना चाहिए। सदियों से ऐसे पेड़-पौधों का कई दवाओं को बनाने में इस्तेमाल किया जाता रहा है। 

हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बता रहे हैं, जो हमारे आसपास हैं लेकिन उनका इस्तेमाल का तरीका नहीं जानने की वजह से उनके लाभों से वंचित रह जाते हैं। चलिए जानते हैं इनसे सेहत को होने वाले फायदों के बारे में। 

निर्गुण्डी के पत्तेनिर्गुण्डी के सेवन से आपको कई तरह से लाभ होता है। बहुत से लोग इसके फायदों के बारें में नहीं जानते हैं। निर्गुण्डी को सूखा कर चूर्ण बनाकर गर्म पानी के साथ इसका सेवन करने से आप पेट के विकारो जैसे गैस ,कब्ज ,पेट फूलना आदि समस्याओं से निजात मिल सकती है। 

इसके नियमित सेवन से शरीर की कोई भी सूजन बहुत जल्दी ठीक हो जाती है। सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए निर्गुण्डी के चूर्ण का सेवन किया जा सकता है। महिलाओं को मासिक धर्म में होने वाली परेशानियों जैसे मासिक का जल्दी आना या कभी देर से आना के लिए भी इसका सेवन किया जा सकता है। 

निर्गुण्डी को पीस कर चेहरे पर लगाने से मुहांसे दूर हो जाते हैं। इसके अलावा अगर आप शरीर में घाव या चोट है, तो इसके चूर्ण को लगाने से उसका उपचार किया जा सकता है। अगर आपके बाल टूट रहे हैं उनकी चमक कम हो गया हैं, निर्गुण्डी के तेल से आपको फायदा मिल सकता है। 

बेर के पत्तेबेर का पेड़ आपको हर जगह मिल सकता है। बेर के पत्तों से आप कई रोगों को ठीक कर सकते हैं। अगर किसी का गला बैठा हुआ है, तो सेंधा नमक के साथ बेर के पत्तों के पानी से गरारा करने से आपका गला खुल सकता है और दर्द भी कम हो सकता है।

शरीर के किसी हिस्से में जलन होने पर बेर के पत्तो की घिसकर लगाने से उस भाग का जलने बंद हो सकता है। आंखों से अगर लगातार पानी निकल रहा हो तो ऐसे में आपको बेर के पत्तों को पानी में मिलाकर छींटे मारने से आंखों से पानी निकला बंद हो जाता है। 

अगर किसी को दस्त हो रहे हैं तो बेर के पत्तों को पीसकर दूध में मिलकर सेवन करने से दस्त ठीक हो सकते हैं। सर्दियों में मुंह के छाले आम समस्या है। इससे राहत पाने के लिए आपको बेर के पत्तों को पीसकर कुल्ला करने से छाले छाले बहुत जल्दी ठीक हो सकते हैं। 

केले के पत्तेकई जगहों पर केले के पत्तों को सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। केले की जड़ को भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। माना जाता है कि केले की जड़ से निकलने वाले रस का सेवन करने से मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं।

केले का जड़ का सेवन करने से आपके गले का सूजन ठीक हो सकती है। अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो केले के जड़ का सेवन करने से आप कब्ज की बीमारी से छूटकरा पा सकते हैं। केले के जड़ का सेवन करने से आप किडनी संबंधी बीमारी से बच सकते हैं। 

अगर आपके शरीर में कही पर घाव या चोट लग गया हैं तो आप केले के जड़ को पीस कर घाव या चोट पर लगते हैं तो आपकी घाव या चोट बहुत जल्दी ठीक हो सकती है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब