लाइव न्यूज़ :

आज से शुगर खाना छोड़ दें, कल ही से होने लगेंगे ये 7 फायदे

By उस्मान | Updated: April 30, 2018 13:23 IST

शुगर के अधिक सेवन से मुहांसे होने का भी खतरा अधिक होता है। शुगर का सेवन नहीं करने से आपको ब्रेकआउट्स का खतरा कम होता है। 

Open in App

प्रोसेस्ड फूड्स, डेसर्ट और मसलों में मौजूद रिफाइंड शुगर से आपके स्वास्थ्य को कई नुकसान होते हैं। डाइट से शुगर को निकाल देने से आपको ऐसे कई फायदे होते हैं, जिनके बारे में आप जानते भी नहीं होंगे। न्यूट्रिशनिश्ट प्रियंका अग्रवाल आपको बता रही हैं कि शुगर नहीं खाने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं।  

1) वजन कम होता है

न्यूट्रिशनिश्ट के अनुसार, खाने से रिफाइंड शुगर को निकाल देने से आप पांच से छह महीने में लगभग चार किलो वजन कम कर सकते हैं। 

2) दिल रहता है स्वस्थ

ज्यादा शुगर खाने से इंसुलिन का लेवल बढ़ता है जिससे बीपी और हार्ट रेट बढ़ते हैं। शुगर छोड़ने से आपको हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। 

3) मुंहासे नहीं होते

हाई बीपी से बॉडी के टिश्यू डैमेज हो सकते हैं। इसके अलावा शुगर के अधिक सेवन से मुहांसे होने का भी खतरा अधिक होता है। शुगर का सेवन नहीं करने से आपको ब्रेकआउट्स का खतरा कम होता है। 

4) इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

शुगर के अधिक सेवन से आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। चीनी नहीं खाने से पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में घर पर गाढ़ी और स्वादिष्ट दही जमाने के 3 तरीके 

5) एनर्जी से भरे रहते हैं

ज्यादा शुगर खाने से आपका चयापचय प्रभावित होता है। एक बार जब आप शुगर खाना बंद कर देंगे, तो आपका एनर्जी लेवल बढ़ने लगेगा। आप थकने के बावजूद रनिंग के लिए तैयार रहेंगे। 

यह भी पढ़ें- रोजाना तरबूज खाने से इन 10 रोगों का होता है नाश, बीज भी हैं फायदेमंद

6) डायबिटीज से बचाव

अधिक मात्रा में शुगर के सेवन से लीवर में फैटी एसिड बाने से आपको टाइप 2 डायबिटीज का खतरा हो सकता है। इसलिए शुगर का कम सेवन करने में ही आपकी भलाई है।   

7) आती है अच्छी नींद

अधिक मात्रा में चीनी खाने से आपको दिन में भी सुस्ती और नींद आने लगती है और आपके सोने का चक्र प्रभावित होता है। चीनी नहीं खाने से आप अधिक सतर्क रहते हैं और आपको रात को अच्छी नींद आती है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब