लाइव न्यूज़ :

रोजाना सुबह नमक का पानी पीने से आपको होते हैं ये 7 बड़े फायदे

By उस्मान | Updated: March 13, 2018 18:57 IST

अगर आप डायबिटीज और मोटापे जैसी खतरनाक समस्याओं से पीड़ित हैं, तो आपको नमक का पानी जरूर पीना चाहिए।

Open in App

बिजी शेड्यूल और काम के बोझ की वजह से बहुत से लोग खुद को फिट और स्वस्थ रखने के लिए भी समय नहीं निकाल पाते हैं। इस वजह से उन्हें कई सारी खतरनाक बीमारियां होने की संभावाना बढ़ जाती है। हेल्दी और फिट रहने के लिए आप एक आसान उपाय ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए ज्यादा कुछ करने की जरुरत नहीं है। बस आपको रोजाना सुबह पानी में काला नमक मिलाकर पीना है। ऐसा करके आप डायबिटीज और मोटापे सहित कई समस्याओं से बच सकते हैं. अध्ययन के अनुसार, काले नमक 80 से भी ज्यादा मिनरल्स होते हैं, जो आपके शरीर को स्वास्थ्य रखने में लाभकारी होते हैं। चलिए जानते हैं सुबह नमक का पानी पीने से आपको क्या-क्या लाभ होते हैं। 

यह भी पढ़ें- रोजाना सुबह अदरक की चाय पीने से आपको होते हैं ये 6 बड़े फायदे 

1) पाचन तंत्र रहता है दुरुस्त

नमक का पानी पीने से आपके मुंह में मौजूद लार ग्रंथि एक्टिवेट हो जाती है। लार आपके पेट में मौजूद पाचक एंजाइम है, जो नेचुरल साल्ट, हाइड्रोक्लोरिक एसिड और प्रोटीन को पचाने का काम करते हैं, उन्हें पचाने में मदद करता है। इसके अलावा आपके पेट में मौजूद लीवर और आंत भी उन एंजाइम को प्रेरित करते हैं जो आपके द्वारा खाए गये फूड्स को पचाने का काम करते हैं।

2) वजन घटाने में सहायक

आपको बता दें कि काले नमक को गुनगुने पानी में मिलाकर रोजाना पीने से आपके शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट कम होता है जिसकी वजह से आपका मोटापा आसानी से दूर होता है। इसके अलावा ऐसा करने से आपके शरीर का कोलेस्ट्राल लेवल कम होता है जिससे डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी होने की संभावना भी कम हो जाती है।  

3) बेहतर नींद में सहायक

नमक ब्‍लड में कॉर्टिसोल और एड्रनिल को बढाने मे मदद करता है। ये हार्मोन्‍स स्‍ट्रेस से डील करते हैं। इन हार्मोन्‍स को मैनेज करने से नींद अच्‍छी आती है इसलिये अगर आपको नींद की परेशानी है तो रोज सुबह नमक का पानी पिएं।

4) बैक्टीरिया को मारता है

नमक के पानी में ढेर सारे मिनरल्स होते हैं जिसकी वजह से यह नमक वाला पानी एक नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल की तरह काम करता है जो आपके शरीर में मौजूद बीमारी फैलाने वाले खतरनाक बैक्टीरिया को मारने का काम करता है और आपके स्वास्थ्य को ठीक रखता है। 

यह भी पढ़ें- सुबह नाश्ते में ढोक‍ला खाने से होते हैं ये 4 बड़े फायदे, वजन कम करने वाले ध्यान दें

5) हड्डियों को रखता है स्वस्थ

एक समय के बाद शरीर में मौजूद मिनरल्स और कैल्शियम खत्म होने लगते हैं जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती है और उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में यह नमक का पानी हड्डियों में मौजूद इन मिनरल्स की भरपाई कर हड्डियों की मजबूती बनाए रखता है।  

6) मसल्स को मजबूत बनाता है

काला नमक को गुनगुने पानी में मिलाकर रोजाना पीने से आपके शरीर में मौजूद पोटैशियम दूर होता है जिसकी वजह से आपकी मसल्स मजबूत होती हैं और आप स्वस्थ रहते हैं। इसलिए आपको रोजाना इस पानी का सेवन करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- सुबह सिर्फ एक मुठ्ठी किशमिश खाएं, इस खतरनाक बीमारी की हो जाएगी छुट्टी

7) स्किन के लिए बेहतर

नमक का पानी पीने से आपको स्किन संबंधी समस्या जैसे कील मुंहासे, दाग धब्बे आदि से आसानी से छुटकारा मिलता है क्योंकि इस नमक पानी में क्रैमिया होता है जो स्किन में मौजूद समस्याओं से लड़ने का काम करता है और उसमे निखार लाता है। 

ऐसे बनाएं नमक का पानी

इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में छोटे चम्मच से एक चम्मच काला नमक डाल दें और इसे अच्छी तरह से मिला दें। इस तरह से आपका यह शानदार हेल्दी ड्रिंक तैयार हो जाएगा,जिसका सेवन करने से आपको कई सारे फायदे मिलेंगे।

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब