लाइव न्यूज़ :

नाभि पर तेल लगाने के ये हैं 5 फायदे, महिलाएं ज़रा ध्यान से पढ़ें

By गुलनीत कौर | Updated: May 31, 2019 10:59 IST

सेक्स लाइफ में दिक्कत हो या फिर प्रेग्नेंट होने में परेशानी आ रही हो, सभी मुश्किलों का एक हल है रोजाना नाभि पर तेल लगाना। कुछ दिन ये आसान प्रयोग करने से बड़े रिजल्ट हासिल होते हैं।

Open in App

अगर हमें कोई ऐसा तरीका मिल जाए जिससे हम अपनी सेहत, त्वचा और बालों सभी को एक साथ स्वस्थ बना लें, वह भी बिना कोई मेहनत किए तो कितना अच्छा होता। मगर वास्तव में यह मुमकिन नहीं है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो चलिए आपकी गलतफ़हमी दूर कर देते हैं। क्योंकि आयुर्वेद के खजाने में एक ऐसा तरीका है जिसके रोजाना प्रयोग से आप पूरी तरह से सेहतमंद और सुंदर बन सकते हैं। 

ये प्रयोग है नाभि यानी बेली बटन पर तेल लगाना। आयुर्वेद के अनुसार रोजाना नाभि पर सिर्फ तेल लगाने से कई तरह के रोगों से छुटकारा मिल जाता है। इसके अलावा यह प्रयोग त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। इस प्रयोग में आप अपनी पसंद का कोई भी तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। मगर तेल अगर सरसों या नारियल का हो तो अधिक फायदेमंद सिद्ध होता है। इसके अलावा बादाम का तेल भी इस प्रयोग के लिए उत्तम माना गया है।

नाभि पर तेल लगाने के 5 फायदे:

1) त्वचा में नमी बनाए रखे

अगर आपकी ड्राई स्किन है, गर्मी के मौसम में भी आप मॉइस्चराइजर अप्लाई किए बिना नहीं रह सकते हैं तो आपको रोजाना अपनी नाभि पर तेल लगाना चाहिए। आपको केवल थोड़ा तेल लेकर नाभि के अन्दर और उसके आसपास के एरिया पर लगाना है। तेल लगाने के बाद 2 मिनट मसाज करनी है। लगातार कुछ दिन ये प्रयोग करने से ड्राई स्किन की प्रोबेल्म कम होती दिखाई देगी। 

2) नाभि की गहरी सफाई के लिए

नाभि एक ऐसा एरिया है जिसे नहाते समय हम हमेशा इग्नोर कर देते हैं लेकिन इसमें जमा गंदगी हमें कई तरह के रोग दे सकती है। इसलिए इसकी नियमित सफाई होना जरूरी है। अगर नहाते समय आप भूल जाते हैं तो रात में सोने से पहले यहां तेल लगाकर इस एरिया की 2 मिनट मालिश करें। तेल के असर से यहां जमा मेल सॉफ्ट हो जाएगी और सुबह नहाने पर अपने आप निकल जाएगी।

3) पीरियड्स पेन से राहत दिलाए

अगर पीरियड्स के दौरान महिला को काफी दर्द सताता है तो उसे नबाही पर दिन में 2 दे 3 बार तेल लगाना चाहिए। नाभि से ही पेट की कई सारी नसें जुड़ी होती हैं। यहां तेल लगाकर मालिश करने से दर्द में राहत मिलती है। सिर्फ पीरियड्स पेन ही नहीं, किसी को भी अगर पेट दादर सताए तो नाभि पर तेल लगाने से दर्द से छुटकारा मिलता है।

यह भी पढ़ें: क्या है मेंस्ट्रुअल कप, कैसे है ये सेनेटरी पैड से सस्ता, जानिए इसके फायदे, नुकसान और प्रयोग का तरीका

4) सेक्स लाइफ में सुधार आता है

तमाम तरह के रोगों, तनाव और थकान के कारण व्यक्ति की सेक्स लाइफ पर बुरा असर पड़ता है। रोगों से छुटकारा पाने के लिए ली जा रही दवाएं भी सेक्स ड्राइव को कम करती हैं। सेक्स की इच्छा धीरे धीरे कम होने लगती है। नाभि पर तेल लगाने से रोगों को असर नेचुरल तरीके से कम होता है और सेक्स लाइफ में समय के साथ सुधार आता है।

5) गर्भाधान में होती है आसानी

अगर महिला को कंसीव करने में दिक्कत आ रही हो तो उसे नाभि पर तेल लगाने का यह प्रयोग कुछ दिनों के लिए ट्राई करना चाहिए। एक अच्छे तेल को इस एरिया पर लगाने और मसाज करने से प्रजनन क्षमता में इजाफा होता है। ना केवल महिलाएं, बल्कि पुरुष भी यह प्रयोग करने तो फायदेमंद सिद्ध होता है। क्योंकि कई बार पुरुषों की कमी के कारण भी प्रेगनेंसी कंसीव करने में दिक्कत आती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेपीरियड्सगर्भावस्था
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब