लाइव न्यूज़ :

दिवाली के बाद जहरीली हुई हवा, गले और आंखों में जलन, सूखी खांसी, सिरदर्द से बचने के करें ये 10 काम

By उस्मान | Updated: November 5, 2021 15:43 IST

दिवाली के बाद इससे लोगों को गले में जलन और आंखों में पानी आने की दिक्कतों से जूझना पड़ा

Open in App
ठळक मुद्देदिवाली पर धुएं से बढ़ी मुश्किलें, हवा हुई खराब लोगों को गले में जलन और आंखों में पानी आने की दिक्कतों से जूझना पड़ा फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रही है हवा

दिवाली के बाद देश की राजधानी दिल्ली में घने कोहरे की मोटी परत छा गई। इससे लोगों को गले में जलन और आंखों में पानी आने की दिक्कतों से जूझना पड़ा। बताया जा रहा है कि दिवाली की रात जले पटाखों की वजह से ऐसा हो रहा है।

दिल्ली के कई हिस्सों और उसके उपनगरों में लोगों ने सुबह सिर में दर्द, गले में जलन और आंखों में पानी आने की शिकायतें की। इस बीच कई लोगों को गंभीर सूखी खांसी या सिर में दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले महीन कण यानी पीएम2.5 की 24 घंटे की औसत सांद्रता बढ़कर 410 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गयी जो 60 माइकोग्राम प्रति घन मीटर की सुरक्षित दर से करीब सात गुना अधिक है। 

दिल्ली में कम तापमान और सुबह कोहरा छाए रहने से प्रदूषक तत्वों के एकत्रित होने के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह आठ बजे बढ़कर 451 (गंभीर श्रेणी) दर्ज किया गया। 

दिल्ली में 33 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 33 ने एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया। दिल्ली की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार रात को गंभीर श्रेणी में पहुंच गयी क्योंकि लोगों ने सरकार के प्रतिबंधों का घोर उल्लंघन करते हुए दिवाली पर जमकर पटाखे जलाए। 

1) दिवाली के कम से कम दो दिन घर से बाहर निकलने से बचें। खासकर सुबह के समय जब सबसे अधिक प्रदूषण अधिक होता है। 

2) आंखों का चश्मा जरूर पहनें, इससे आंखों का प्रदूषण से काफी हद तक बचाया जा सकता है। 

3) सफर के बाद और सोने से पहले साफ पानी से आंखों को धोयें। 

4) आंखों को हाथों से छूने से बचें और हाथ धोने के बाद ही आंखों को टच करें। आंखें रगड़ने से बचें।

5) आंखों में जलन होने पर सिर्फ डॉक्टर द्वारा निर्धारित आई ड्रॉप का ही इस्तेमाल करें। 

6) इस दौरान कांटेक्ट लेंस न पहनें और आई मेकअप से बचें। 

7) जलन कम करने के लिए कूल कॉम्प्रेसएहतर होगा  का इस्तेमाल करना बेहतर होगा।  

8) लंबे समय तक स्क्रीन डिवाइस, जैसे मोबाइल फोन और लैपटॉप का उपयोग न करें। सु 

9) एक स्वस्थ आहार खाएं जिसमें ओमेगा 3  और एंटीऑक्सीडेंट, जैसे कि मछली, हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, पालक, बादाम, अखरोट और जामुन समृद्ध खाद्य पदार्थ शामिल हों। ये आंखों के लिए बेहद अच्छे हैं।

10) अपने घर बेहतर क्वालिटी वाला एयर पोलुशन लगवाएं। इससे घर की हवा साफ होती है। 

11) बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी ड्रॉप या दवा का इस्तेमाल करने से बचें। 

12) अगर आपकी समस्या काफी जटिल हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सदिवालीवायु प्रदूषणघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यधुआं ही नहीं, मौसम भी बढ़ा रहा हवा में जहर

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब