लाइव न्यूज़ :

Vagina को स्वस्थ और साफ रखने के लिए 10 जरूरी टिप्स

By गुलनीत कौर | Updated: June 16, 2018 15:29 IST

वेजाइना हेयर को ट्रिम करना एक हेल्दी ऑप्शन है लेकिन डॉक्टर हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करने से सख्त मना करते हैं।

Open in App

अपनी सेहत और खूबसूरती दोनों का ख्याल रखने में सक्षम होती हैं लड़कियां। वे जानती हैं कि उन्हें अपनी देखभाल करने के लिए किन चीजों की आवश्यकता है। लेकिन फिर भी कई लड़कियां अपनी पर्सनल केयर में चूक जाती हैं। प्राइवेट पार्ट्स को किस तरह से स्वस्थ रखा जाए यह बात हर लड़की को पता होनी चाहिए। यहां जानिए 10 टिप्स जो 'वेजाइना' को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। 

1. हमेशा सफाई रखें

खास तरह के साबुन, जैल या केवल पानी के इस्तेमाल से भी वेजाइना को रोजाना साफ करना चाहिए। साफ करने के बाद साफ कपड़े या वाइप से क्लीन भी करना चाहिए। 

2. गलत चीजों के इस्तेमाल से बचें

टीवी पर ऐड देखने के बाद अगर आप भी वेजाइना केयर के लिए कोई भी प्रोडक्ट आर्डर कर लेती हैं, तो इस गलती को अगली बार दोहराने से पहले हजार बार विचार कर लें। कौन सी चीज वेजाइना की हेल्थ के लिए सही है, यह जानने के बाद ही एक्सपेरिमेंट करें। गलत प्रोडक्ट से वेजाइना का पीएच लेवल गड़बड़ा कर कई तरह के संक्रमण को न्योता देता है।

3. कॉटन गार्मेंट ही पहनें

वेजाइना की अच्छी केयर के लिए हमेशा कॉटन अंडर गार्मेंट्स का ही इस्तेमाल करें। यह सबसे सॉफ्ट होते हैं और वेजाइना को हर तरह के इन्फेक्शन से बचाते हैं। अन्य कपड़े से बने अंडर गार्मेंट भले ही देखने में अट्रैक्टिव लगें, लेकिन ये वेजाइना स्किन के लिए हानिकारक होते हैं। 

4. किगल एक्सरसाइज

वेजाइना की पेल्विक मांसपेशियों के लिए अच्छी मानी जाती है किगल एक्सरसाइज (Kegel)। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सफल ओर्गास्म में भी यह एक्सरसाइज सहायक होती है।

पेशाब के समय जलन होना, बदबू या खून आने का एक ही इलाज दही

5. डाइट

लड़कियों को अपनी डाइट में उन खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए जो वेजाइना की हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। क्रैनबेरी जूस, अवोकेडो, योगर्ट, सेब, फ्लेक्स सीड, बादाम, आदि का सेवन करें।

6. डिस्चार्ज पर ध्यान दें

वेजाइना से अचानक होने वाला डिस्चार्ज सही है या गलत, इसे लेकर कई लड़कियों को दुविधा रहती है। अगर यह डिस्चार्ज सफेद रंग का है और कोई गंदी स्मेल नहीं आ रही है तो घबराएं नहीं। लेकिन वेजाइना से होने वाले इस डिस्चार्ज का रंग अगर हल्का पीला और बदबूदार हो तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

7. सेक्स के बाद

हर बार सेक्स के बाद वगिना को अच्छी तरह साफ करना चाहिए। सेक्स के बाद डॉक्टर बाथरूम जाकर मूत्र त्याग करने और वेजाइना को साफ करने, दोनों को आवश्यक मानते हैं और ऐसा हर बार करने की सलाह देते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह हटाने के 8 उपाय

8. हेयर रिमूवल क्रीम से रहें दूर

वेजाइना हेयर को ट्रिम करना एक हेल्दी ऑप्शन है लेकिन डॉक्टर हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करने से सख्त मना करते हैं। ये क्रीम वेजाइना के सेंसिटिव एरिया में इन्फेक्शन पैदा कर सकती हैं इसलिए इन्हें हानिकारक माना गया है।

9. समय से पैड/टैम्पोन बदलें

अगर पीरियड्स में हों तो हर चार घंटे के बाद पैड या टैम्पोन बदलना चाहिए। अधिक देर तक एक ही पैड या टैम्पोन का इस्तेमाल वेजाइना में इन्फेक्शन पैदा कर सकता है।

10. डॉक्टर से कुछ ना छिपायें

स्वस्थ शरीर के लिए पोषक तत्वों से भरे खाद्य पदार्थों का सेवन तो करना ही चाहिए, लेकिन बमीर होने पर केवल डाइट ही नहीं, डॉक्टर की सही सलाह की भी जरूरत पड़ती है। और सलाह तभी सही मिलती है जब आप स्वयं खुलकर हर एक बात शेयर करते हैं। इस्लिल्ये अपनी गाईनी डॉक्टर को वेजाइना संबंधी हर दिक्कत बिना शर्म के बताएं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब