लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड: थाम लुआंग गुफा से निकाले जाने के बाद बच्चों का पहला वीडियो आया सामने

By विनीत कुमार | Updated: July 11, 2018 21:12 IST

गुफा से निकाले गए सभी बच्चे 11 से 16 साल की उम्र के बीच के हैं जबकि कोच की उम्र 25 साल है।

Open in App

मे साई (थाईलैंड), 10 जुलाई: उत्तरी थाईलैंड की थाम लुआंग गुफा से निकाले गए सभी 12 बच्चों की पहली तस्वीर सामने आई है। इन सभी को करीब 18 दिन बाद बुधवार को ही गुफा से बाहर निकाला गया था और फिलहाल सभी अस्पताल में भर्ती हैं। यह सभी बच्चे अंडर-16 फुटबॉल टीम के सदस्य हैं और अपने कोच के साथ गुफा में फंस गए थे। बच्चों को निकालने का काम इसी हफ्ते रविवार को शुरू हुआ था और पहले दिन 4 बच्चे निकाले गए थे। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को क्रमश: 4 और 5 लोग निकाले गए।

बच्चों को निकलने के इस को 'मिशन इम्पॉसिबल' का नाम दिया गया था और इसे पूरा करने के लिए थाइलैंड के नेवी सील सहित दुनिया के दिग्गज गोताखोर लगे हुए थे। इस अभियान में एक नेवी सील कमांडो की मौत भी हुई। निकाले गए इन बच्चों की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। आप भी देखिए... 

गुफा से निकाले गए सभी बच्चे 11 से 16 साल की उम्र के बीच के हैं जबकि कोच की उम्र 25 साल है। गुफा में जिस जगह ये बच्चे जहां फंसे हुए थे वह उनके उसमें दाखिल होने की जगह से करीब 4 किलोमीटर अंदर है। गुफा में पानी भरा था और इस वजह से मुश्किलें बढ़ती जा रही थीं। लगातार बारिश और पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए इन्हें जल्द से जल्द निकालने का फैसला किया गया।

दरअसल, ये सभी 23 जून को लापता हुए थे और 9 दिनों बाद इनके जिंदा होने की खबर मिली। इसके बाद से ही पूरी दुनिया की नजर इस बचाव अभियान पर लगी हुई थी।

यह भी पढ़ें- थाईलैंड: गुफा से निकाले गए सभी 12 बच्चे और फुटबॉल कोच, फीफा ने दिया वर्ल्ड कप फाइनल देखने का न्योता

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

फुटबॉल अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा