लाइव न्यूज़ :

गुफा से बचाए गए थाईलैंड के लड़के नहीं लेंगे विश्व कप फाइनल में हिस्सा, फीफा ने बताया ये कारण

By भाषा | Updated: July 10, 2018 22:59 IST

थाईलैंड के 11 से 16 वर्ष की उम्र के फुटबॉलर 23 जून को ट्रेनिंग के बाद अपने कोच के साथ गुफा देखने गए थे और बाद में गुफा के काफी अंदर फंस गए थे।

Open in App

मास्को, 10 जुलाई। फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा ने एक गुफा से थाईलैंड के 12 बच्चों को बचाने का स्वागत किया, लेकिन कहा कि वे काफी कमजोर होने के कारण मास्को में रविवार को होने वाले विश्व कप फाइनल के लिए नहीं आ पाएंगे। 

विदेशों के एलीट गोताखोरों और थाईलैंड की नौसेना की सील इकाई के सदस्यों ने मंगलवार को फंसे हुए आखिरी चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। फीफा प्रमुख जियानी इनफेंटिनो ने वाइल्ड बोर्स फुटबॉल टीम के लड़कों को फाइनल के लिए मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया था। लेकिन फीफा ने कहा कि चिकित्सकीय कारणों से लड़के मास्को की यात्रा करने की स्थिति में नहीं हैं। 

प्रवक्ता ने कहा कि फीफा की प्राथमिकता इस ऑपरेशन से जुड़े सभी लोगों का स्वास्थ्य है और हम फीफा प्रतियोगिता के लिए इन बच्चों को आमंत्रित करने का नया मौका ढूंढ़ेंगे।

बता दें कि थाईलैंड के 11 से 16 वर्ष की उम्र के फुटबॉलर 23 जून को ट्रेनिंग के बाद अपने 25 साल के कोच के साथ गुफा देखने गए थे और बाद में तेज बारिश के कारण और कीचड़ भरने से गुफा के काफी अंदर फंस गए थे।

टॅग्स :फीफा विश्व कपफीफाफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका