लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड ने फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप के लिए किया क्वालिफाई, भारत में अगले साल होना है टूर्नामेंट

By भाषा | Updated: June 6, 2020 20:15 IST

अगले साल भारत में आयोजित होने वाले फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम ने क्वालिफाई कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूजीलैंड फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप के लिये क्वालिफाई करने वाला चौथा देश बन गया।न्यूजीलैंड इससे एशियाई क्वालिफायर जापान और उत्तर कोरिया के साथ शामिल हो गया।भारत ने 16 टीमों में मेजबान देश के तौर पर स्वत: क्वालिफाई किया।

नई दिल्ली। ओशेनिया क्षेत्र से एकमात्र प्रतिनिधि के तौर पर नामांकित किये जाने के बाद न्यूजीलैंड अगले साल भारत में होने वाले फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप के लिये क्वालिफाई करने वाला चौथा देश बन गया। वह इससे एशियाई क्वालिफायर जापान और उत्तर कोरिया के साथ शामिल हो गया जबकि भारत ने 16 टीमों में मेजबान देश के तौर पर स्वत: क्वालिफाई किया।

फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप का आयोजन 17 फरवरी से सात मार्च तक किया जायेगा। पहले इस टूर्नामेंट को दो से 21 नवंबर को कराया जाना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे अगले साल स्थगित कर दिया गया।

न्यूजीलैंड को नामांकित करने का फैसला ओशेनिया फुटबॉल परिसंघ की कार्यकारी समिति द्वारा लिया गया क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के चलते ओएफसी अंडर-17 महिला चैम्पियनशिप के रद्द करना पड़ा जिसका आयोजन अप्रैल में किया जाना था। न्यूजीलैंड की टीम पिछले छह फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप में भाग ले चुकी है और उरूग्वे में 2018 में उसने कांस्य पदक जीता था। उसने 2008 चरण की मेजबानी भी की थी।

टॅग्स :फीफा महिला वर्ल्ड कपफीफान्यूज़ीलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

क्रिकेटIND vs NZ: तिलक वर्मा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बाकी T20I मैचों से बाहर, टीम में बने रहेंगे श्रेयस अय्यर

क्रिकेटIND vs NZ, 3rd ODI: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप को टीम में शामिल किया

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका