लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण के चलते I-League के बाकी मैच रद्द, मोहन बागान बना चैंपियन

By भाषा | Updated: April 21, 2020 14:47 IST

समिति के फैसलों के अनुसार 2019-20 सत्र संपन्न माना जाएगा और मोहन बागान को 2019-20 सत्र का विजेता घोषित किया गया...

Open in App

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के कार्यकारी पैनल ने मंगलवार को अपनी लीग समिति की सिफारिशों को स्वीकृति दे दी जिसमें कोरोना वायरस के कारण देश भर में लॉकडाउन को देखते हुए आईलीग के बाकी बचे 28 मैचों को रद्द करने और शीर्ष पर चल रहे मोहन बागान को चैम्पियन घोषित करने की सिफारिश की गई थी।

एआईएफएफ ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘कार्यकारी समिति लीग समिति की सिफारिशों से सहमत है कि ये अप्रत्याशित हालात हैं और एआईएफएफ तथा सभी हितधारकों को प्राथमिकता के आधार पर खिलाड़ियों, अधिकारियों और प्रशंसकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अब भी कुछ स्पष्ट नहीं है कि देश भर में कब फुटबाल सहित अन्य खेल गतिविधियां दोबारा शुरू होंगी।’’

लीग समिति ने शनिवार को अपनी सिफारिशें कार्यकारी समिति के समक्ष रखी थीं। समिति के फैसलों के अनुसार 2019-20 सत्र संपन्न माना जाएगा और मोहन बागान को 2019-20 सत्र का विजेता घोषित किया गया। लीग की बाकी बची इनामी राशि (चैंपियन की इनामी राशि को छोड़कर) बाकी बचे 10 प्रतिस्पर्धी क्लबों के बीच समान अनुपात में बांटी जाएगी।

हालांकि कोई टीम निचली लीग में नहीं खेलेगी और ना ही लीग सत्र के लिए कोई व्यक्तिगत इनामी राशि दी जाएगी। साथ ही मौजूदा सत्र की सभी युवा लीग समाप्त मानी जाएंगी और 2020-21 सत्र में नई लीग होगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसआईलीगमोहन बागानकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनइंडियामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका