लाइव न्यूज़ :

लीवरपूल ने वर्जल वन डक के साथ किया 640 करोड़ का करार, बने दुनिया के सबसे महंगे डिफेंडर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 28, 2017 18:56 IST

वर्जल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग इतिहास में रोमेलू लुकाकू के दूसरे सबसे महंगे करार की बराबरी कर ली है। सबसे महंगे ट्रांसफर का रिकॉर्ड मैनेचेस्टर यूनाइटेड के पाब्लो पोग्बा के नाम है।

Open in App

इंग्लिश फुटबॉल क्लब लीवरपूल ने साउथम्पटन के डिफेंडर वर्जल वल डाइक के साथ रिकॉर्ड करार किया है। क्लब ने इस स्टार डिफेंडर को 75 मिलियन पाउंड (100 मिलियन डॉलर, 84 मिलियन यूरो) में साइन करने की पुष्टि की है। इस करार के साथ ही वर्जल वल डाइक दुनिया के सबसे महंगे डिफेंडर बन गए हैं। 

वर्जल को खरीदने के लिए मैनेचेस्टर सिटी और चेल्सी ने भी रुचि दिखाई थी लेकिन आखिरकार लीवरपूल ने इस स्टार डिफेंडर को 180,000 पाउंड के साप्ताहिक वेतन पर अपने साथ जोड़ लिया। लीवरपूल के साथ जुड़ने की खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'आज मेरे और मेरे परिवार के लिए एक गर्व का दिन है जब मैंने दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल क्लबों में से एक जॉइन किया है।' 

लीवरपूल ने भी वर्जल के साथ करार की पुष्टि करते हुए कहा, 'लीवरपूल फुटबॉल क्लब इस बात की पुष्टि करता है कि हमने साउथम्पटन के साथ वर्जल वल डिक के ट्रांसफर का करार कर लिया है।' 

75 मिलियन ट्रांसफर के साथ वर्जल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग इतिहास में रोमेलू लुकाकू के दूसरे सबसे महंगे करार की बराबरी कर ली है। सबसे महंगे ट्रांसफर का रिकॉर्ड मैनेचेस्टर यूनाइटेड के पाब्लो पोग्बा के नाम है, जिनके लिए यूनाइटेड ने 90 मिलियन पाउंड चुकाए थे।

टॅग्स :लीवरपूलफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका