लाइव न्यूज़ :

बार्सिलोना से अलग हुए लियोनेल मेसी, ये क्लब कर सकते हैं ज्वाइन

By योगेश सोमकुंवर | Updated: August 6, 2021 09:37 IST

क्लब ने अपने बयान में कहा कि दोनों पक्षों की कोशिशों के बावजूद वित्तीय स्थिति पर बात नहीं बन सकी और दोनों का सुनहरा सफर खत्म हो गया. क्लब ने मेसी को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

Open in App
ठळक मुद्देबार्सिलोना में 13 से 34 साल के हुए मेसी, 21 साल रहे साथवित्तीय स्थिति पर नहीं बन सकी बातमेसी के मेन्चेस्टर सिटी जाइन करने की अटकलें

हाल में अर्जेंटीना को अपनी कप्तानी में कोपा अमेरिका जीताने वाले दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने फुटबॉल क्लब बार्सिलोना से अलग होने का फैसला किया है. एससी बार्सिलोन ने ट्वीटर पर यह जानकारी शेयर की. 21 साल से बार्सिलोना के लिए खेल रहे मेसी को लेकर क्लब ने साफ शब्दों में कहा कि अब लियोनेल मेसी बार्सिलोना के साथ खेलना जारी नहीं रखेंगे.

बार्सिलोना में 13 से 34 साल के हुए मेसी, 21 साल रहे साथ

लियोनेल मेसी 13 साल की उम्र में बार्सिलोना के यूथ प्रोग्राम से जुड़े थे. 16 साल में उन्होंने बार्सिलोना के लिए क्लब फुटबॉल खेलना शुरू किया. जानकारी के मुताबिक, उनका बार्सिलोना के साथ अनुबंध 30 जून को खत्म हो गया था. जिसके बाद वो किसी भी क्लब को जॉइन करने के लिए स्वतंत्र थे. हालांकि बीते दिनों रिपोर्ट्स आईं थीं कि मेसी पे-कट के बावजूद बार्सिलोना में ही रहेंगे, लेकिन अब सभी अटकलों पर विराम लग गया है.

इसलिए छोड़ा मेसी ने बार्सिलोना

क्लब ने अपने बयान में कहा कि दोनों पक्षों की कोशिशों के बावजूद वित्तीय स्थिति पर बात नहीं बन सकी और दोनों का सुनहरा सफर खत्म हो गया. क्लब ने मेसी को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

कयास लगाए जा रहे हैं कि लियोनेल मेसी इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब मेन्चेस्टर सिटी और फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन में से कोई ज्वाइन कर सकते हैं. रिपोर्टस के मुताबिक फिलहाल यही दो क्लब है जो मेसी के मुताबिक डील के लिए तैयार है.

टॅग्स :लियोनेल मेसीफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका