लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच इटली के सिरी ए फुटबॉल क्लबों ने दिए 13 जून से चैंपियनशिप फिर शुरू करने के संकेत

By भाषा | Updated: May 14, 2020 10:46 IST

Serie A Clubs: इटली के सिरी ए फुटबॉल क्लबों ने कोरोना संकट के बीच खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिये सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए 13 जून से प्रतियोगिता की वापसी के संकेत दिए हैं

Open in App
ठळक मुद्देसिरी ए क्लब ने 13 जून से चैंपियनशिप फिर से शुरू करने के संकेत दिये इटली में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो लाख से ज्यादा है जबकि 31 हजार लोगों की मौत हो चुकी है

रोम:इटली के सिरी ए क्लब सरकार से मंजूरी मिलने पर 13 जून से प्रतियोगिता की वापसी चाहते हैं। लेगा सीरि ए ने बयान में कहा, ‘‘जहां तक खेल गतिविधियां फिर से शुरू करने का सवाल है तो सरकार के फैसलों और खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिये स्वास्थ्य प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए 13 जून से चैंपियनशिप फिर से शुरू करने के संकेत दिये गये हैं।’’

इटली में कोरोना वायरस के कारण नौ मार्च से सभी तरह की खेल गतिविधियां ठप पड़ी हैं। देश में इस महामारी के कारण 31,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। देश के सभी 20 शीर्ष क्लब प्रतियोगिता फिर से शुरू करके सत्र का समापन करने के पक्ष में हैं लेकिन यह पहला अवसर है जबकि तिथि भी निर्धारित की गयी है।

खेल मंत्री विन्सेंजो स्पैडाफोरा ने इटली की संसद में कहा कि उन्हें इटली फुटबॉल महासंघ के के अध्यक्ष गैब्रियल ग्रेविना का पत्र मिला है। उन्होंने कहा, ‘‘ग्रेविना ने मुझे बताया कि महासंघ ने तकनीकी और वैज्ञानिक समिति की सभी सिफारिशों का पालन किया है। महासंघ ने अपना प्रोटोकाल फिर से तैयार किया जिसके बाद 18 मई से समूह में अभ्यास करने की अनुमति मिली।’’

इटली की टीमों ने दो महीने के लॉकडाउन के बाद चार मई को व्यक्तिगत अभ्यास शुरू किया था जबकि अगले सोमवार से वह समूह में अभ्यास शुरू कर देंगी। 

दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 44 लाख को पार कर गई है जबकि इससे अब तक 2.98 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले इटली में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो लाख से ज्यादा है जबकि 31 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :फुटबॉलइटलीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

क्रिकेटENG vs ITA: इटली को हराकर इंग्लैंड ने सुपर-8 में मारी एंट्री, रोमांचक मुकाबले में 24 रनों से मिली जीत

क्रिकेटNepal vs Italy T20 World Cup 2026: 124 नाबाद रन, तीसरी बड़ी साझेदारी, मोस्का भाई की पारी, 76 गेंद, 124 रन, 8 चौके और 9 छक्के

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका