लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के गढ़ वुहान में लौटा फुटबॉल, 1 करोड़ की आबादी के बीच मैदान पर खिलाड़ियों की वापसी

By भाषा | Updated: May 26, 2020 14:04 IST

1 करोड़ से भी ज्यादा आबादी वाले वुहान में कोरोना वायरस के चलते लगभग तीन महीने तक लॉकडाउन रहा। अब वहां से फिर से हालात सामान्य होने लगे हैं...

Open in App

कोरोना वायरस के गढ़ रहे चीनी शहर वुहान में अब जनजीवन सामान्य होता जा रहा है और लगभग तीन महीने तक घरों में कैद रहने वाले फुटबॉलर भी मैदान पर उतरने लग गये हैं।

वुहान की आबादी एक करोड़ दस लाख है और यहां लगभग तीन महीने तक लॉकडाउन रहा जो अप्रैल में जाकर समाप्त हुआ। इसके बाद अब एमेच्योर फुटबॉलरों ने भी अपनी खेल गतिविधियां शुरू कर दी हैं।

एमेच्योर फुटबॉलर वांग जीजुन ने कहा, ‘‘हमें लंबे समय तक लॉकडाउन में रहना पड़ा जहां हम कुछ कसरत ही कर सकते थे। मैं घर के अंदर ही अपने बेटे के साथ फुटबॉल खेलता था। हम एक दूसरे को गेंद देते थे। कई बार गैराज में जाकर व्यायाम कर लेते थे।’’

दूधिया रोशनी में फुटबॉल का अभ्यास करने वाले एक अन्य खिलाड़ी ने कहा कि दोस्तों और टीम के साथियों के साथ फिर फुटबॉल खेलना सुखद अहसास है। उन्होंने मास्क लगाये बिना ऐसा किया हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे थे जिनकी गर्दन पर मास्क लटक रहा था।

वेन नाम के एक खिलाड़ी ने कहा, ‘‘लॉकडाउन से पहले सभी बेहद परेशान थे। लॉकडाउन हटने के बाद हमने सप्ताह में एक बार अभ्यास शुरू कर दिया है। मैं बहुत खुश हूं।’’

पेशेवर फुटबॉलर भी इससे प्रभावित रहे। चीनी महिला टीम की स्टार खिलाड़ी और वुहान की निवासी वांग शुआंग ने भी फिर से अभ्यास शुरू कर दिया है। वह टोक्यो ओलंपिक के लिये टीम में जगह बनाने की प्रबल दावेदार है।

चीनी सुपर लीग की टीम वुहान जॉल और तीसरे स्तर की टीम वुहान थ्री टाउन्स दोनों शहर लौट आयी हैं। महामारी फैलने के कारण उन्हें दूसरे स्थानों पर जाकर अभ्यास करना पड़ा था। चीनी सुपर लीग का सत्र 22 फरवरी से शुरू होना था लेकिन इसे अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया था।

टॅग्स :वुहानचीनकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

विश्वHong Kong Fire: भीषण आग की चपेट में दर्जनों जिंदगियां, हांगकांड में इमारतों में लगी आग में मरने वालों की संख्या 94 हुई, कई लोग अब भी लापता

विश्वHong Kong fire: मरने वालों की संख्या बढ़कर 65, 279 लोग अब भी लापता, अस्पताल में जूझ रहे 68

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

कारोबारPM Modi in Bhutan: पीएम मोदी की भूटान यात्रा का चीन पहलू 

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका