लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup: नॉकआउट के मुकाबले में फ्रांस-अर्जेटीना और पुर्तगाल-उरुग्वे के बीच कड़ी टक्कर

By सुमित राय | Updated: June 30, 2018 06:01 IST

FIFA World Cup 2018 के लीग मैच खत्म हो गए हैं और प्री-क्वार्टर फाइनल यानि राउंड ऑफ 16 में पहुंचने वाली टीमों के नाम फाइनल हो गए हैं।

Open in App

फीफा वर्ल्ड कप 2018 के लीग मैच खत्म हो गए हैं और प्री-क्वार्टर फाइनल यानि राउंड ऑफ 16 में पहुंचने वाली टीमों के नाम फाइनल हो गए हैं। इस दौर के पहले मैच में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रहीं दो टीमें फ्रांस और अर्जेटीना कजान एरिना में आमने-सामने होंगी। वहीं नॉकआउट का दूसरे मुकाबले में फिश्ट स्टेडियम में पुर्तगाल का सामना दो बार की विश्व विजेता उरुग्वे से होगा।

असल विश्व कप की शुरुआत सही मायने में अंतिम-16 दौरे से शुरू हो रही है। यहां किसी भी टीम को दोबारा मौका नहीं मिलने वाला है। एक हार और विश्व विजेता बनने का सफर खत्म। ऐसे में हर टीम कदम फूंक-फूंक कर रखेगी और अपनी रणनीति पर पूरी मशक्कत करेगी। (फीफा विश्व कप की पूरी कवरेज के लिए यहां क्लिक करें)

विश्व कप खिताब की दौर के लिए फ्रांस का मुकाबला अर्जेटीना से

विश्व कप की शुरुआत से पहले अर्जेटीना और फ्रांस दोनों को खिताब का दावेदार माना जा रहा था। अब जबकि यह दोनों टीमें नॉकआउट में भिड़ रहीं हैं तो एक बात तय है कि एक टीम इस रेस से बाहर हो जाएगी। अर्जेटीना ने हालांकि उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। ग्रुप दौर में उसके प्रदर्शन ने कई लोगों को मायूसी दी, लेकिन टीम ने जरूरत के समय अपने आप को संभाला और अगले दौर में जगह बनाई।

खिताब की रेस के लिए भिडेंगी पुर्तगाल-उरुग्वे की टीम

पुर्तगाल और उरुग्वे भी जानती हैं कि अब सिर्फ जीत ही उन्हें विश्व कप की रेस में बनाए रख सकती है। विश्व कप में पहली बार है, जब ये दोनों टीमें आमने-सामने हो रही हैं। वैसे कुल तीन बार ये दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं।  दोनों टीमें एक-दूसरे की क्षमता को जानती हैं, इसलिए बेहद अहम मैच में विपक्षी टीम को हल्के में लेने की गलती नहीं करेंगी।

टॅग्स :फीफा विश्व कपक्रिस्टियानो रोनाल्डोलियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका