लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup 2018: ये करेंगे कमाल या होंगे फ्लॉप? इन टॉप-5 खिलाड़ियों पर रहेंगी दुनिया भर की निगाहें

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: June 14, 2018 17:09 IST

FIFA World Cup 2018: फीफा वर्ल्ड कप 2018 में मेसी, नेमार समेत इन टॉप-5 खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें

Open in App

नई दिल्ली, 14 जून: फीफा वर्ल्ड कप 2018 का आयोजन 14 जून से 15 जुलाई तक रूस में किया जा रहा है। फुटबॉल के इस सबसे बड़े इवेंट में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें आठ ग्रुपों में बांटा गया है। इस वर्ल्ड कप में वैसे तो दुनिया भर के कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं लेकिन इनमें से कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर पूरी दुनिया के फैंस की निगाहें रहेंगी। आइए एक नजर डालें इस फुटबॉल वर्ल्ड कप के उन टॉप-5 खिलाड़ियों पर जिन पर रहेंगी सबकी निगाहें। 

1.लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना): फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में शामिल मेसी अब तक अर्जेंटीना को कभी भी वर्ल्ड कप नहीं जिता पाए हैं। बार्सिलोना को अपने जादुई खेल से वह कई बार चैंपियन बना चुके हैं और हर सीजन में कम से कम 50 गोल दागते हैं। लेकिन तीन वर्ल्ड कप खेलने के बावजूद वह अर्जेटीना को वर्ल्ड कप नहीं जिता पाए हैं। 31 साल के हो चुके मेसी का ये संभवत: आखिरी वर्ल्ड कप होगा। ऐसे में फैंस की नजरें इस बात पर होंगी कि क्या फुटबॉल का ये जादूगर अर्जेंटीना को 22 साल बाद वर्ल्ड कप दिला पाएगा? (पढ़ें: FIFA World Cup 2018: महान मेसी को वर्ल्ड कप जीत की तलाश, खत्म होगा अर्जेंटीना का 32 साल लंबा इंतजार?)

वर्ल्ड कप खेले: 3 (2006, 2010, 2014)

2.क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल): रियाल मैड्रिड के साथ खिताबों की झड़ी लगाने वाले रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए वर्ल्ड कप ये कामयाबी दोहरा नहीं सके हैं। अब तक रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए तीन वर्ल्ड कप में सिर्फ 3 गोल दागे हैं, जो उनके जैसे कद वाले खिलाड़ी के लिहाज से निराशाजनक है। 34 साल के हो चुके रोनाल्डो ने इस सीजन में रियाल मैड्रिड के लिए 15 गोल दागते हुए उसे चैंपियन लीग जीतने में मदद की। लेकिन क्या वह ये करिश्मा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल के लिए भी दोहरा पाएंगे? (पढ़ें: FIFA World Cup: क्या रोनाल्डो दिलाएंगे अपने देश को पहला खिताब? फीके रिकॉर्ड पर उम्मीदों का बोझ)

वर्ल्ड कप खेले: 3 (2006, 2010, 2014)

3.नेमार (ब्राजील): इस स्टाइलिश फुटबॉलर के कंधों पर इस वर्ल्ड कप में ब्राजील की जीत की उम्मीदों का भार होगा। पिछले वर्ल्ड कप में नेमार चोटिल होने के कारण नॉक आउट हो गए थे और तब ब्राजील को जर्मनी के हाथों सेमीफाइनल में 7-1 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर और पेरिस सेंट जर्मेन क्लब के लिए खेलने वाले नेमार ने अब तक ब्राजील के लिए 54 गोल दागे हैं और अपने देश के लिए सबसे ज्यादा गोल दागने के मामले में पेले और रोनाल्डो के बाद संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। हालांकि फरवरी में उनके पैर में फ्रैक्चर होने की वजह से वह लंबे समय तक मैदान से दूर रहे लेकिन हाल ही में क्रोएशिया के खिलाफ ब्राजील की 2-0 की जीत के दौरान उन्होंने वापसी कर ली है। अगर नेमार अपनी लय में खेले तो ब्राजील को छठी बार चैंपियन बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। (पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: नेमार पर होगा ब्राजील के 16 साल के सूखे को खत्म करने का दारोमदार)

वर्ल्ड कप खेले: 1 (2010) 

4.मोहम्मद सालाह (मिस्र): सालाह ने लीवरवूल के लिए अपने पहला ही सीजन में 36 गोल दागते हुए तहलका मचा दिया। इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने क्वॉलिफाइंग राउंड में अपने जोरदार प्रदर्शन के दम पर मिस्र को वर्ल्ड कप में पहुंचाने में अहम योगदान दिया है। क्वॉलिफायर में उन्होंने मिस्र के लिए 5 गोल दागे और सबसे कामयाब रहे। मिस्र और दुनिया भर के फैंस की निगाहें इस स्टार खिलाड़ी पर रहेंगी। ये देखना दिलचस्प होगा कि सालाह अपनी क्लब की कामयाबी वर्ल्ड कप में दोहरा पाते हैं या नहीं? (पढ़ें: FIFA World Cup 2018: मिलिए मिस्र की 'गोल मशीन' मोहम्मद सालाह से, जिन पर रहेंगी दुनिया की निगाहें)

वर्ल्ड कप खेले: अब तक नहीं

5.एडेन हेजार्ड (बेल्जियम): महज 27 साल की उम्र में ही हेजार्ड फ्रांस और इंग्लैंड में लीग खिताब जीत चुके हैं। इस स्टार खिलाड़ी की वजह से ही बेल्जियम को रूस में खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। बेल्जियम की टीम 2014 में क्वॉर्टर फाइनल में ही बाहर हो गई थी लेकिन रूस में उसे हराना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा। हेजार्ड और केविन डि ब्रूइन की जोड़ी किसी भी टीम की रक्षा पंक्ति को भेदने का माद्दा रखती है। हेजार्ड के खेल पर न सिर्फ बेल्जियम बल्कि दुनिया भर के फैंस की नजरें रहेंगी। (पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप की 32 टीमों के बेस्ट खिलाड़ी, देखें टॉप पर है किस खिलाड़ी का नाम)

वर्ल्ड कप खेले: 1 (2014)

फीफा वर्ल्ड कप के 21वें संस्करण का आयोजन 14 जून से 15 जुलाई तक रूस के 11 शहरों के 12 स्टेडियम में किया जा रहा है। पिछले विजेता जर्मनी को इस बार भी खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। साथ ही ब्राजील, अर्जेंटीना और बेल्जियम जैसी टीमें भी खिताब की प्रबल दावेदार में शामिल हैं। 

टॅग्स :फीफा विश्व कपफीफाफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका