लाइव न्यूज़ :

फीफा वर्ल्ड कप: पेरू ने ऑस्ट्रेलिया का सपना तोड़ जीत के साथ टूर्नामेंट से ली विदाई

By विनीत कुमार | Updated: June 26, 2018 22:41 IST

पेरू के लिए इस मैच में 18वें मिनट में पहला गोल आंद्रे कारिलो ने दागा और फिर हाफ टाइम के ठीक बाद पाओलो ग्यूरेरो ने गोल किया।

Open in App

सोची, 26 जून: फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप-सी में मंगलवार को पेरू ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर उसके अगले दौर में पहुंचने के सपने तोड़ दिया। मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के पास एक अंक था और बड़ी जीत उसके लिए प्री-क्वॉर्टर फाइनल के दरवाजे खोल सकती थी। 

हालांकि, इसके ठीक उलट पहले ही वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी पेरू की टीम ने विजयी विदाई लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दूसरी ओर डेनमार्क के फ्रांस के खिलाफ ड्रॉ मैच ने भी ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों को करारा झटका दिया। 

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup: फ्रांस के खिलाफ इस वर्ल्ड का पहला गोलरहित ड्रॉ खेलकर प्री-क्वॉर्टर फाइनल में डेनमार्क

ग्रुप- सी से फ्रांस ने सात अंकों के साथ और डेनमार्क ने पांच अंकों के साथ अंतिम-16 में जगह बनाई। पेरू की यह इस विश्व कप में पहली जीत है और वह तीन अंकों के साथ ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया को केवल एक अंक से संतोष करना पड़ा।

पेरू के लिए इस मैच में 18वें मिनट में पहला गोल आंद्रे कारिलो ने दागा और फिर हाफ टाइम के ठीक बाद पाओलो ग्यूरेरो ने एक और गोल कर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया। पेरू के लिए दूसरा गोल मैच के 50वें मिनट में आया।

फीफा वर्ल्ड कप से जुड़ी सारी खबरें यहां पढ़ें

टॅग्स :फीफा विश्व कपऑस्ट्रेलियाफ़्रांसडेनमार्क
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका