लाइव न्यूज़ :

फीफा वर्ल्ड कप 2018: ईरान और मोरक्को की टक्कर आज, आकर्षण का केंद्र होंगे 'ईरानी मेसी'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: June 15, 2018 13:15 IST

Morocco vs Iran Preview: मोरक्को और ईरान की फीफा वर्ल्ड कप की भिड़ंत में नजरें होगी ईरानी मेसी पर

Open in App

सेंट पीर्ट्सबर्ग, 15 जून: फीफा वर्ल्ड कप 2018 में ग्रुप-बी के पहले मैच में शुक्रवार को ईरान और मोरक्को की भिड़ंत होगी। दो लगभग बराबरी की टीमों के इस मुकाबले में दोनों की नजरें जीत के साथ शुरुआत करने पर होंगी। एशिया की दिग्गज टीम ईरान इस मैच में मोरक्को को हराने के इरादे से उतरेही।

ईरान ने अपना पहला टेस्ट 1978 में खेला था और तब से अब तक 1998, 2006 और 2014 में तीन बार वर्ल्ड कप खेल चुका है। लेकिन ईरान की टीम चार वर्ल्ड कप खेलने के बावजूद कभी भी ग्रुप चरण के आगे नहीं बढ़ पाई है। वर्ल्ड कप में उसको एकमात्र जीत 1998 के वर्ल्ड कप में अमेरिका के खिलाफ मिली थी। 

वहीं मोरक्को की टीम ने भी 20 साल के लंबे अंतराल के बाद वर्ल्ड कप में क्वॉलिफाई किया है। वह आखिरी बार 1998 में फ्रांस में हुए वर्ल्ड कप में खेली थी और दूसरे राउंड तक पहुंची थी। ऐसे में शुक्रवार को सेंट पीर्ट्सबर्ग में होने वाले मुकाबले में ये दोनों ही टीमें अपना जलवा दिखाने को बेताब होंगी। (पढ़ें: फीफा विश्व कप 2018: मिस्र के खिलाफ उरूग्वे का पलड़ा भारी, पर मोहम्मद सालाह पर होंगी निगाहें)

नजरें होंगी 'ईरानी मेसी' सरदार अजमॉउन पर

इस मैच में 'ईरानी मेसी' कहे जाने वाले 23 वर्षीय सरदार अजमॉउन पर सबकी निगाहें होंगी जो अब तक महज 32 इंटरनेशनल मैचों में ईरान के लिए 23 गोल दाग चुके हैं। उन्होंने एशियन क्वॉलिफायर्स में अपने देश के लिए 11 गोल दागे थे। अजमॉउन रूस के क्लब रुबिन कजान के लिए खेलते हैं। (पढ़ें: फीफा विश्व कप 2018: पहले सुपर मुकाबले में पुर्तगाल-स्पेन की भिड़ंत आज, नजरें क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर)

अजमॉउन टीनऐज में वॉलीबॉल खेलते थे लेकिन बाद में वह फुटबॉलर बन गए। लेकिन वॉलीबॉल की उनकी चपलता का कौशल अब फुटबॉल में उनके काम आता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्सेनल और लीवरपूल जैसे क्लब उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा चुके हैं लेकिन वह अभी रूस के ही क्लब के लिए खेल रहे हैं।  (पढ़ें: FIFA World Cup 2018: उद्घाटन मैच में रूस ने सऊदी अरब को 5-0 से रौंदा, गाजिंस्की ने दागा पहला गोल)

अजमॉउन के साथ ही ईरानी टीम में एक और स्टार खिलाड़ी अलीरेजा जहांबख्श भी शामिल हैं, जो इस सीजन में डच लीग के टॉप स्कोरर बनने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं। इन दोनों की बदौलत पुर्तगाल और स्पेन के मजबूत ग्रुप में ईरान कमाल दिखाने की कोशिश करेगा।

वहीं नीदरलैंड्स में जन्मे हाकिम जियेच की बदौलत मोरक्क की टीम इस ग्रुप में अपनी छाप छोड़ने के इरादे से उतेरगी। जियेच की बदौलत ही मोरक्को की टीम 20 साल बाद वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाई करने में कामयाब रही। एक आक्रामक मिडफील्ड जियेच विपक्षी रक्षापंक्ति में सेध लगाने में माहिर हैं और पिछले 15 मैचों में 8 गोल दाग चुके हैं। (पढ़ें: FIFA World Cup 2018 Opening Ceremony: हुआ रंगारंग आगाज, रूस में जुटे दुनिया भर के फुटबॉल फैंस)

ईरान की फीफा रैंकिंग: 37मोरक्को की फीफा रैंकिंग: 41

टॅग्स :फीफा विश्व कपफीफाईरान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका