फीफा विश्व कप 2018: पहले सुपर मुकाबले में पुर्तगाल-स्पेन की भिड़ंत आज, नजरें क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर

By अभिषेक पाण्डेय | Published: June 15, 2018 10:13 AM2018-06-15T10:13:11+5:302018-06-15T10:13:11+5:30

Portugal vs Spain: फीफा वर्ल्ड कप में आज पुर्तगाल और स्पेन की टीमें होंगी आमने-सामने नजरें होगी रोनाल्डो पर

FIFA World Cup 2018: Portugal vs Spain preview, In the battle of giants all eyes on Cristiano Ronaldo | फीफा विश्व कप 2018: पहले सुपर मुकाबले में पुर्तगाल-स्पेन की भिड़ंत आज, नजरें क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर

क्रिस्टियानो रोनाल्डो

नई दिल्ली, 15 जून: फीफा वर्ल्ड कप 2018 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में शुक्रवार को ग्रुप-बी के दूसरे मैच में पुर्तगाल और स्पेन की भिड़ंत होगी। ये मैच फिस्ट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 11.30 बजे से खेला जाएगा और इस वर्ल्ड को जीतने की दावेदार टीमों के बीच पहली भिड़ंत होगी। 

2010 की विजेता स्पेन की टीम वर्ल्ड शुरू होने से ठीक पहले टीम के कोच जूलेन लोपटेगुई को बर्खास्त करके फर्नांडो हिएरो को नया कोच नियुक्त किया। संयोग से बर्खास्त कोच जूलेन स्पेन की फेमस रियाल मैड्रिड क्लब के कोच रहे हैं, जिससे पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो खेलते हैं।

रोनाल्डो का ये चौथा वर्ल्ड कप है और उनके शानदार फुटबॉल करियर में एक ही चीज नहीं है और वह है वर्ल्ड कप। रोनाल्डो की कोशिश पुर्तगाल को उसका पहला वर्ल्ड कप जिताने की होगी। रोनाल्डो अपने क्लब की कामयाबी पुर्तगाल के लिए वर्ल्ड कप में नहीं दोहरा सके हैं और अब तक वह तीन वर्ल्ड (2006, 2010, 2014) में सिर्फ तीन ही गोल दाग सके हैं। (पढ़ें: FIFA World Cup 2018: उद्घाटन मैच में रूस ने सऊदी अरब को 5-0 से रौंदा, गाजिंस्की ने दागा पहला गोल)

स्पेन की टीम आंतरिक परेशानियों से जूझ रही है, ऐसे में ये रोनाल्डो के लिए पुर्तगाल को जीत दिलाने का एक बेहतरीन मौका होगा। रोनाल्डो ने वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर के दौरान 15 गोल दागे थे और तीन में असिस्ट किया था, जो उनकी शानदार फॉर्म का सबूत है। (पढ़ें: FIFA World Cup 2018 Opening Ceremony: हुआ रंगारंग आगाज, रूस में जुटे दुनिया भर के फुटबॉल फैंस)

अब तक वर्ल्ड कप में पुर्तगाल और स्पेन की एक बार भिड़ंत हुई है। 2010 के वर्ल्ड कप में राउंड-16 में हुई इस भिड़ंत में स्पेन ने पुर्तगाल को मात दी थी। स्पेन और पुर्तगाल के बीच अब तक (वर्ल्ड कप, यूरो कप) खेले गए मुकाबलों में कुल 4 गोल दागे गए हैं। 

पुर्तगाल की फीफा रैंकिंग (4)
स्पेन की फीफा रैंकिंग (10)

Web Title: FIFA World Cup 2018: Portugal vs Spain preview, In the battle of giants all eyes on Cristiano Ronaldo

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे