FIFA World Cup 2018: उद्घाटन मैच में रूस ने सऊदी अरब को 5-0 से रौंदा, गाजिंस्की ने दागा पहला गोल

By विनीत कुमार | Published: June 14, 2018 10:57 PM2018-06-14T22:57:21+5:302018-06-14T23:51:00+5:30

इस मैच में रूस के लिए यूरी गाजिनस्की, डेनिस चेरीसेव, अर्तेम ज्यूबा, डेनिस चेरीशेव और अलैक्जेंडर गोलोविन ने एक-एक गोल दागा।

fifa world cup 2018 russia beat saudi arabia in first group a match by 5 0 | FIFA World Cup 2018: उद्घाटन मैच में रूस ने सऊदी अरब को 5-0 से रौंदा, गाजिंस्की ने दागा पहला गोल

Russia Vs Saudi Arabia

मॉस्को, 14 जून: फीफा वर्ल्ड कप-2018 के पहले मैच में रूस ने गुरुवार को वर्ल्ड रैंकिंग में अपने से बेहतर टीम सऊदी अरब को 5-0 से हरा दिया। ग्रुप-ए के इस मैच में जीत के साथ रूस के 3 अंक हो गए हैं। लुज्निकी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रूस के लिए यूरी गाजिनस्की, डेनिस चेरीसेव, अर्तेम ज्यूबा, डेनिस चेरीशेव और अलैक्जेंडर गोलोविन ने एक-एक गोल दागा।

रूस फीफा वर्ल्ड रैंकिंग में 70वें जबकि सऊदी अरब 67वें स्थान पर है। गाजिनस्की फीफा विश्व कप 2018 का पहला गोल करने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने 12वें मिनट में गोल कर मेजबान टीम को बढत दिलाई । इस गोल के साथ ही स्टेडियम में मौजूद 80000 दर्शक जश्न में डूब गए और तालियों के साथ इसका स्वागत किया। (और पढ़ें- FIFA World Cup 2018 Opening Ceremony: हुआ रंगारंग आगाज, रूस में जुटे दुनिया भर के फुटबॉल फैंस)

मैच का दूसरा गोल चेरीसेव ने 13वें मिनट में, तीसरा गोल ज्यूबा ने 71वें मिनट में दागा। चौथा गोल डेनिस चेरीशेव ने 90 (90+1)वें और फिर अलैक्जेंडर गोलोविन ने आखिरी गोल 94वें मिनट में दागा। गौरतलब है कि रूस में 1980 के मॉस्को ओलंपिक के बाद यह सबसे बड़ा खेल आयोजन है। 


मैन आफ द मैच डेनिस चेरीसेव रहे। सउदी अरब की टीम 12 साल में पहली बार विश्व कप खेल रही है। उसने आखिरी बार विश्व कप में 1994 में जीत दर्ज की थी। अब तक केवल दक्षिण अफ्रीका 2010 में बतौर मेजबान ग्रुप स्टेज से आगे नहीं जा सका है। टूर्नामेंट से पहले रूस को लगातार सात मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। (फीफा वर्ल्ड कप से जुड़ी सारी खबरें यहां पढ़ें)

Web Title: fifa world cup 2018 russia beat saudi arabia in first group a match by 5 0

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे