फीफा विश्व कप 2018: मिस्र के खिलाफ उरूग्वे का पलड़ा भारी, पर मोहम्मद सालाह पर होंगी निगाहें

By अभिषेक पाण्डेय | Published: June 15, 2018 10:49 AM2018-06-15T10:49:32+5:302018-06-15T10:49:32+5:30

Uruguay vs Egypt: दो बार की चैंपियन उरूग्वे और मिस्त्र की भिड़ंत में आकर्षण का केंद्र होंगे मोहम्मद सालाह

FIFA World Cup 2018: Uruguay vs Egypt Preview, Uruguay is favourite but Mohamed Salah In Focus | फीफा विश्व कप 2018: मिस्र के खिलाफ उरूग्वे का पलड़ा भारी, पर मोहम्मद सालाह पर होंगी निगाहें

मोहम्मद सालाह

ऐकातेरिनबर्ग, 15 जून: अपने स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह की वापसी से उत्साहित मिस्र की टीम जब शुक्रवार को ग्रुप-ए के दूसरे मैच में उरूग्वे के खिलाफ उतरेगी तो उसकी नजरें जीत के साथ उलटफेर करने पर होंगी। मिस्र के कोच ने पुष्टि की है कि सालाह कंधए की चोट से उबर चुके हैं और वह उरूग्वे के खिलाफ खेलेंगे।

सलाह को 26 मई को रियाल मैड्रिड के खिलाफ खेले गए चैंपियंस लीग फाइनल में लीवरपूल के लिए खेलते हुए कंधे में चोट लगी थी। लेकिन उरूग्वे के खिलाफ मैच से पहले कोच हेक्टर कूपर ने कहा, 'मैं आपको 100 फीसदी यकीन दिलाता हूं कि वह खेलेंगे।'

सालाह की फिटनेस 1990 के बाद से अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रही मिस्र की टीम के अभियान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मिस्र की टीम 1934 और 1990 के अपने पिछले दो वर्ल्ड कप के दौरान कभी भी ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई है। लेकिन इस वर्ल्ड कप के सबसे स्टार खिलाड़ियों में शुमार सालाह की मौजूदगी उसकी नजरें इस बार अपने अभियान को आगे ले जाने की होगी। (पढ़ें: फीफा विश्व कप 2018: पहले सुपर मुकाबले में पुर्तगाल-स्पेन की भिड़ंत आज, नजरें क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर)

वहीं दो बार का चैंपियन उरूग्वे इस मैच को जीतने का प्रबल दावेदार होगा। उसके पास लुइस सुआरेज और एडिनसन कवानी के रूप में दुनिया के दो सबसे खतरनाक स्ट्राइकर होंगे, जिन्हें रोक पाना मिस्र के लिए बड़ी चुनौती होगी। उरूग्वे की टीम को न सिर्फ ये मैच बल्कि इस वर्ल्ड कप को जीतने की दावेदार टीमों में से एक माना जा रहा है।  (पढ़ें: FIFA World Cup 2018: उद्घाटन मैच में रूस ने सऊदी अरब को 5-0 से रौंदा, गाजिंस्की ने दागा पहला गोल)

उरूग्वे की टीम 2010 के वर्ल्ड कप में चौथे स्थान पर रही थी जबकि 2014 में वह अंतिम-16 तक पहुंची थी। उसका वर्ल्ड कप क्वॉलिफाइंग अभियान मिश्रित रहा था, लेकिन ये टीम बड़े अवसरों पर कमाल दिखाने में माहिर है।  (पढ़ें: FIFA World Cup 2018 Opening Ceremony: हुआ रंगारंग आगाज, रूस में जुटे दुनिया भर के फुटबॉल फैंस)

मिस्र की फीफा रैंकिंग (45)
उरूग्वे की फीफा रैंकिंग (14)

Web Title: FIFA World Cup 2018: Uruguay vs Egypt Preview, Uruguay is favourite but Mohamed Salah In Focus

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे