लाइव न्यूज़ :

FIFA: मेक्सिको ने नॉकआउट की तरफ बढ़ाया कदम, साउथ कोरिया को 2-1 से हराया

By भाषा | Updated: June 23, 2018 23:15 IST

शुरुआती मुकाबले में जर्मनी को 1-0 से हराने वाली मेक्सिको के दो मैचों में जीत से छह अंक हो गए हैं और उसने अंतिम 16 में जगह बनाने की ओर कदम बढ़ाए। 

Open in App

रोस्तोव आन दोन, 23 जून। मेक्सिको ने कार्लोस वेला (पेनल्टी से 26वें मिनट) और जेवियर हर्नांडिज (66वें मिनट) के गोल से विश्व कप ग्रुप एफ मुकाबले में साउथ कोरिया को 2-1 से हराकर नॉकआउट दौर में पहुंचने की उम्मीद कायम रखी। शुरुआती मुकाबले में जर्मनी को 1-0 से हराने वाली मेक्सिको के दो मैचों में जीत से छह अंक हो गए हैं और उसने अंतिम 16 में जगह बनाने की ओर कदम बढ़ाए। 

पहले हाफ में ज्यादातर समय मेक्सिको का दबदबा रहा और टीम 1-0 से ज्यादा की बढ़त बना सकती थी अगर मिगुएल लायुन और हिरविंग लोजानो ने अच्छे मौकों को नहीं गंवाया होता। कोरिया के लिए सोन हेयुंग मिन ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहले हाफ में गोल की ओर सात शॉट लगाए, हालांकि सफल नहीं हो सके। लेकिन उन्हें सफलता इंजुरी टाइम (90 प्लस तीन मिनट) में मिली जिन्होंने टीम के लिए सांत्वना गोल दागा। (फीफा वर्ल्ड कप 2018 की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

उम्मीद के अनुरूप मेक्सिको ने ज्यादातर समय गेंद पर कब्जा किया। दोनों टीमों ने शुरुआत में काफी अच्छी प्रतिबद्धता दिखाई, लेकिन कोई स्पष्ट मौका नहीं मिला। मेक्सिको ने आक्रामक, जबकि साउथ कोरिया ने काफी रक्षात्मक रवैया अपनाया। 

कोरियाई खिलाड़ी जांग हयुन सू ने पेनल्टी क्षेत्र में लोजानो के क्रास पर गेंद पर हाथ लगाने के कारण रेफरी ने मेक्सिको को पेनल्टी प्रदान की। कार्लोस वेला को 26वें मिनट में पेनल्टी किक के लिये बुलाया गया, उनके पास अपने देश को बढ़त दिलाने का बढ़िया मौका मिला और उन्होंने इसमें सफलता भी हासिल की। 

यह वेला का विश्व कप में पहला गोल है और यह थोड़ा भावनात्मक भी रहा, क्योंकि जर्मनी पर मिली 1-0 की जीत के बाद उनके दादा का निधन हो गया था। वह राष्ट्रीय टीम के लिए पिछले सात मैचों में गोल नहीं कर सके थे। इसके दो मिनट बाद ही मेक्सिको को दूसरा मौका मिल गया होता, पर वे इससे चूक गए। जैसे जैसे मुकाबला आगे बढ़ रहा था कोच शिन ताएयोंग की आवाज और भाव भंगिमायें भी रफ्तार पकड़ रही थी। यह भी पढ़ें- FIFA: गोल के मामले में रोनाल्डो को टक्कर दे रहा है यह खिलाड़ी, दो मैच में दागे चार गोल

कोच जुआन कार्लोस ओसोरियो हालांकि अपनी टीम से जल्द से जल्द दूसरे गोल की उम्मीद लगाये थे ताकि जीत से उनका राउंड 16 में स्थान सुनिश्चित हो जाये। कोरिया को ज्यादातर मौके मेक्सिको के गलत पास की वजह से मिले। पहले हाफ में साउथ कोरिया ने तीन जवाबी हमले बोले लेकिन उन्हें किसी में सटीक मौका नहीं मिला। दूसरे हाफ के 15 मिनट काफी तनावपूर्ण रहे जिसमें मेक्सिको ने काफी कोशिश की और मौके बनाये लेकिन कोरियाइ टीम जवाबी हमले में काफी आक्रामक थी। 

66वें मिनट में जेवियर हर्नांडिज ने मेक्सिको के लिये दूसरा गोल किया और यह विश्व कप में टीम के लिये उनका चौथा गोल भी रहा। इस तरह उन्होंने विश्व कप में मेक्सिको के लिये सबसे ज्यादा गोल करने वाले लुईस हर्नांडिज की बराबरी भी की। दिलचस्प बात यह भी है कि जेवियर ने ब्राजील में पिछले विश्व कप में भी आज की तारीख (23 जून) को टीम के लिये गोल किया था जिसमें मेक्सिको ने क्रोएशिया को 3-1 से मात दी थी। 

दोनों टीमों के बीच यह 13वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। कोरिया ने इस मैच से पहले चार में जबकि मेक्सिको ने छह में जीत दर्ज की है जबकि दो मैच ड्रा रहे थे। मेक्सिको की टीम अब 27 जून को स्वीडन से भिड़ेगी जबकि कोरिया का सामना इसी दिन जर्मनी से होगा।

टॅग्स :फीफादक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

क्राइम अलर्टआपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका