लाइव न्यूज़ :

मेसी vs रोनाल्डो, वर्ल्ड कप आते ही फिर छिड़ी बहस, कौन है ज्यादा महान?

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: June 17, 2018 15:35 IST

Messi vs Ronaldo: लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो में से कौन बेहतर फुटबॉलर है, फिर छिड़ी बहस

Open in App

नई दिल्ली, 17 जून: फुटबॉल फैंस के बीच कभी न थमने वाली ये चर्चा एक फिर से शुरू हो गई है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी में से कौन बेहतर है? फीफा वर्ल्ड कप 2018 के साथ ही एक बार फिर से ये रोनाल्डो vs मेसी की ये बहस तेज हो गई है। लेकिन पुर्तगाल और अर्जेंटीना की टीमों के पहले मैच के बाद फिलहाल बाजी रोनाल्डो के हाथ रही है।

मेसी महान हैं या रोनाल्डो? बहस जारी

स्पेन के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए ग्रुप-बी के अपने पहले मैच में पुर्तगाल ने स्पेन के साथ 3-3 से ड्रॉ खेला और इसका सारा श्रेय रोनाल्डो की वर्ल्ड कप में दागी गई शानदार हैट-ट्रिक को जाता है।  वहीं शनिवार को खेले गए ग्रुप-डी के मैच में आइसलैंड ने लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना को 1-1 से बराबरी पर रोक दिया। 

मेसी पूरे मैच में 10 बार गोल पर निशाना लगाने में नाकाम रहे और आखिर में एक पेनल्टी कॉर्नर भी गोल दागने से चूक गए। वहीं रोनाल्डो ने स्पेन के खिलाफ वर्ल्ड कप में अपनी पहली, इंटरनेशनल फुटबॉल में छठी और करियर की कुल 51वां हैट-ट्रिक जमाते हुए दुनिया भर के फैंस को हैरान कर दिया। (पढ़ें: World Cup 2018: रोनाल्डो की जादुई 'हैट-ट्रिक' से दुनिया हैरान, बनाया 88 सालों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड)

स्पेन के खिलाफ तीन गोल दागते हुए रोनाल्डो चार वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले ब्राजील के पेले, वेस्ट जर्मनी के यूवे सीलर और जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस के बाद चौथे खिलाड़ी बन गए। यही नहीं रोनाल्डो फीफा वर्ल्ड कप में हैट-ट्रिक बनाने वाले 33 वर्षीय रोनाल्डो सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड नीदरलैंड्स के रॉब रेनसेनब्रिंक के नाम था, जिन्होंने 1978 के वर्ल्ड कप में ईरान के खिलाफ 30 साल की उम्र में हैट-ट्रिक बनाई थी। (पढ़ें: रोनाल्डो को दो साल जेल की सजा, 18.8 मिलियन डॉलर का लगा जुर्माना)

वर्ल्ड कप में मेसी vs रोनाल्डो

अब तक मेसी और रोनाल्डो दोनों ने ही 3-3 वर्ल्ड कप खेले हैं। मेसी ने अब तक तीन वर्ल्ड कप में पांच गोल दागे हैं। वहीं रोनाल्डो ने इस वर्ल्ड कप से पहले अपने तीन वर्ल्ड कप में सिर्फ तीन गोल दागे थे लेकिन स्पेन के खिलाफ जमाई गई हैट-ट्रिक की बदौलत उन्होंने फुटबॉल के महाकुंभ में अपने गोलों की संख्या 6 तक पहुंचा दी है। (पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2018: नहीं दिखा मेसी का जलवा, आइसलैंड ने अर्जेंटीना को ड्रा पर रोका)

मेसी और रोनाल्डो में से कौन महान है, ये चर्चा न कभी थमी है और न कभी थमेगी। भले ही पहले मैच में बाजी रोनाल्डो के हाथ रही हो लेकिन अभी इस फीफा वर्ल्ड कप के कई मैच बाकी हैं। ऐसे में अभी मेसी के पास भी अपना जादुई खेल दिखाने का भरपूर मौका है। लेकिन फैंस के बीच ये चर्चा जारी है कि मेसी महान हैं या रोनाल्डो?

टॅग्स :फीफा विश्व कपलियोनेल मेसीक्रिस्टियानो रोनाल्डो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका