World Cup 2018: रोनाल्डो की जादुई 'हैट-ट्रिक' से दुनिया हैरान, बनाया 88 सालों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

By अभिषेक पाण्डेय | Published: June 16, 2018 09:34 AM2018-06-16T09:34:55+5:302018-06-16T09:35:57+5:30

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने स्पेन के खिलाफ शानदार हैट-ट्रिक दागते हुए नया इतिहास रच दिया है

FIFA World Cup 2018: Cristiano Ronaldo becomes oldest to score a hat trick in World Cup | World Cup 2018: रोनाल्डो की जादुई 'हैट-ट्रिक' से दुनिया हैरान, बनाया 88 सालों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

क्रिस्टियानो रोनाल्डो

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शुक्रवार को स्पेन के खिलाफ खेले गए फीफा वर्ल्ड कप मैच में अपने जादुई खेल से दुनिया को हैरान कर दिया। रोनाल्डो ने इस मैच में पुर्तगाल के लिए हैट-ट्रिक दागते हुए स्पेन को 3-3 से ड्रॉ पर रोक दिया। 33 वर्षीय रोनाल्डो की काबिलियत इस पूरे मैच में दिखी और उन्होंने लगभग अकेले दम पर स्पेन की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 

इस मैच से पहले तीन वर्ल्ड कप में तीन गोल दागने वाले रोनाल्डो ने स्पेन के खिलाफ एक ही मैच में इतने ही गोल दाग दिए। अपने बेहतरीन खेल से रोनाल्डो ने इस मैच में रिकॉर्डों की झड़ी लगाई और कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाया जिनका लंबे समय तक टूटना लगभग नामुमकिन है। अपने करियर की 51वीं हैट-ट्रिक की बदौलत रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड 2018 कप की पहली हैट-ट्रिक लगाई। रोनाल्डो ने ये तीनों गोल मैच के चौथे, 44वें और 88वें मिनट में दागे। वहीं स्पेन के लिए तीन गोलों में से दो डिएगो कोस्टा (24वें, 55वें) और एक नाचो (58वें मिनट) ने दागा।

वर्ल्ड कप में हैट-ट्रिक लगाने वाले बने सबसे उम्रदराज खिलाड़ी 

रोनाल्डो ने इस मैच में 33 साल की उम्र में हैट-ट्रिक बनाई और वह फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में  हैट-ट्रिक बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। किसी भी खिलाड़ी के लिए ये रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं होगा। (पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप में रोनाल्डो ने पहली बार किया यह कमाल, रच डाला बड़ा इतिहास)

1966 के बाद पुर्तगाल के लिए सबसे तेज गोल

रोनाल्डो ने स्पेन के खिलाफ महज 3 मिनट 30 सेकेंड में ही गोल दाग दिया। ये वर्ल्ड कप में पुर्तगाल के लिए 1966 के बाद, यानी कि पिछले 52 सालों में दागा गया सबसे तेज गोल है।

आठ बड़े टूर्नामेंट में गोल दागने वाले खिलाड़ी बने रोनाल्डो

स्पेन के खिलाफ गोल दागते हुए रोनाल्डो आठ बड़े टूर्नामेंट में गोल दागने वाले खिलाड़ी बन गए। इसका सिलसिला 2004 के यूरो कप से शुरू हुआ था और तब से वह चार फीफा वर्ल्ड (2006, 2010, 2014, 2018) कप समेत कुल आठ बड़े टूर्नामेंट में गोल दाग चुके हैं। (पढ़ें: FIFA WC: रोनाल्डो की हैट्रिक से पुर्तगाल ने स्पेन को ड्रॉ पर रोका, दोनों टीमों को एक-एक अंक)

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल दागने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंचे

इस मैच में तीन गोल दागते हुए रोनाल्डो ने अपने इंटरनेशनल गोलों की संख्या 84 तक पहुंचा दी और सबसे ज्यादा गोल दागने के मामले में हंगरी के फ्रेंसे पुस्कास के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए। अब उनसे आगे सिर्फ ईरान के अली देई हैं, जिन्होंने 109 गोल दागे हैं।

देखें: पुर्तगाल vs स्पेन मैच में दागे गए सभी गोल

Web Title: FIFA World Cup 2018: Cristiano Ronaldo becomes oldest to score a hat trick in World Cup

फुटबॉल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे